फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth's body found after 26 hours

Jhansi News: 26 घंटे बाद मिला युवक का शव

Sat, 29 Aug 2026 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found after 26 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मऊरानीपुर। लहचूरा थाना इलाके के ग्राम गढ़वा में बृहस्पतिवार को चेकडैम पर मछली पकड़ने गया युवक पानी के तेज बहाव में बह गया था। उसका शव 26 घंटे बाद शुक्रवार को बरामद हुआ। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ग्राम गढ़वा निवासी दीपक आर्य (19) बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे खेत के पास बने चेकडैम पर मछली पकड़ने गया था। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वह अनियंत्रित होकर गहरे पानी में जा गिरा और पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही लहचूरा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

खबर मिलते ही उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती, तहसीलदार ललित कुमार पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल व ग्राम प्रधान अनिल पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गोताखोर और ग्रामीणों की मदद से चेकडैम व आसपास के जलभराव क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन पता नहीं चल सका था। शुक्रवार की शाम तकरीबन पांच बजे उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed