{"_id":"5cd32f0ebdec2207532a5392","slug":"21557344014-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो चालकों और किराये पर बाइकचलाने वालों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टैंपो चालकों और किराये पर बाइकचलाने वालों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
शहर में किराये पर बाइक चलाने वालों एवं यात्री टैंपो चालकों में यात्री बैठाने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस की उपस्थिति में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
शहर में पाठशाला बस स्टेंड पर बुधवार को दोपहर के समय करीब बारह बजे टैंपो चालकों और किराये पर बाइक चलाने वाले युवकों में यात्री बैठाने को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मारपीट बंद कराई। इसके बाद दोनों पक्ष खेकड़ा कोतवाली में पहुंचे और दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इसकी सूचना मिलते ही शहर के कुछ गणमान्य लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।