फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ईंट भट्ठे पर पांच दिनों तक बंधक बनाए रखी महिला

ईंट भट्ठे पर पांच दिनों तक बंधक बनाए रखी महिला

Sun, 25 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर पांच दिनों तक बंधक बनाए रखी महिला
बागपत। ईंट भट्ठे पर दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने महिला को पांच दिनों तक बंधक बनाकर घोर यातनाएं दी। दोघट थाना क्षेत्र के गैडबरा गांव निवासी रमजानी ने अपनी बेटी रिहाना का निकाह डेढ़ साल पूर्व निवाड़ा के वसीम पुत्र जमील के साथ किया था। वसीम चौहलदा गांव में ईंट भट्ठे पर परिवार सहित मजदूरी करता है। शादी के बाद से कम दहेज लाने को लेकर ससुराल वाले महिला को प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वालों ने शादी होने के बाद एक बार भी रिहाना को मायके नहीं जाने दिया। 15 मार्च को ससुराल वालों ने रिहाना से दो लाख रुपये, सोने की चेन, टीवी व बाइक दहेज में लाने को कहा, लेकिन इंकार करने पर ससुराल वालों ने रिहाना को ईंट भट्ठे पर ही बंधक बना लिया और उसकी घोर यातनाएं दी। उसकी सरियों से पिटाई भी की गई। पांच दिनों तक उसे भूखा प्यासा रखा गया। चार दिन पूर्व महिला किसी तरह बंधन मुक्त होकर मायके पहुंची और सारी जानकारी दी। 22 मार्च को महिला को लेकर परिजन बागपत कोतवाली पहुंचे और पति समेत सास, ससुर के खिलाफ तहरीर दी। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई करना तो दूर रिपोर्ट दर्ज तक नहीं की। शनिवार को पीड़ित महिला ने एसपी बागपत को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed