फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देह व्यापार की सरगना ने उगले राज, कई बड़े लोगों के बताए नाम, दस्तावेज और फोटो भी बरामद

Mon, 27 Jul 2020 12:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Jul 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Prostitution Racket Leader told high profile peoples name in agra
देह व्यापार की सरगना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पकड़ी गई देह व्यापार की सरगना महिला ने 48 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर कई राज उगले हैं। कई बड़े लोगों के नामों भी लिए हैं। अब इन लोगों की महिला से संपर्क के बारे में पड़ताल की जा रही है। वहीं, महिला की निशानदेही पर कुछ दस्तावेज और फोटो बरामद किए हैं। इनकी जांच की जा रही है। आरोपी महिला की शनिवार सुबह रिमांड पूरी होने पर जेल में दाखिल कर दिया गया। 



संबंधित खबर- देह व्यापार: रिमांड पर सरगना ने उगले राज, बोली- कई बड़े लोगों से हैं संबंध, किस किसका नाम लूं...
Prostitution Racket Leader told high profile peoples name in agra
सरगना रोशनी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
देह व्यापार की सरगना महिला को गुरुवार की सुबह रिमांड पर लिया गया था। उससे सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान, सीओ लोहामंडी नम्रता श्रीवास्तव ने पूछताछ की थी। पुलिस महिला को कुछ जगह लेकर भी गई थी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उसके संपर्क में कई कारोबारी भी थे। दिल्ली के एजेंट भी हैं। सरगना ने कई बड़े लोगों के भी नाम लिए हैं। 


संबंधित खबर: विदेशी युवती को 'व्हाइट', देसी को 'ब्लैक' रम, कोड वर्ड से चल रहा था देह व्यापार, चैटिंग से खुला राज
Prostitution Racket Leader told high profile peoples name in agra
एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ में कई लोगों के नाम सामने आए हैं। मगर, इस मामले में पड़ताल के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। महिला के बयानों में कितनी सच्चाई है, यह भी पता किया जा रहा है। जो नाम लिए जा रहे हैं, उन लोगों की महिला से कितनी पहचान है, इस बारे में पड़ताल की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, कुछ दस्तावेज और फोटो मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है। 


संबंधित खबर: देह व्यापार की सरगना होटल संचालक सहित गिरफ्तार, दिल्ली से लेकर मुंबई-गोवा तक जुड़े हैं तार
विज्ञापन
विज्ञापन
Prostitution Racket Leader told high profile peoples name in agra
फार्म हाउस से पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी देह व्यापार का अड्डा बनती जा रही है। देह व्यापार कांड की जांच के बीच पुलिस ने शुक्रवार को सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कमला फार्म हाउस में देह व्यापार पकड़ा। यह फार्म हाउस भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का है। यहां से तीन संचालक, दो एजेंट सहित नौ लोग और तीन युवतियां पकड़ी गईं। फार्म हाउस से युवतियों को दूसरे होटलों में भी भेजा जाता था। 


संबंधित खबर: भाजपा नेता के फार्म हाउस में देह व्यापार, पश्चिम बंगाल की तीन युवतियां सहित 12 गिरफ्तार
विज्ञापन
Prostitution Racket Leader told high profile peoples name in agra
पुलिस ने किया देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि रिमांड पर ली गई देह व्यापार की सरगना महिला से कई जानकारियां मिली थीं। उधर शहर में देह व्यापार के मामलों को पकड़ने के लिए एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में पुलिस टीम काम कर रही थी। शुक्रवार रात को एएसपी सौरभ दीक्षित और एसीएम विनोद जोशी ने कमला फार्म हाउस में छापा मारा। यहां से युवतियां और संचालक सहित नौ लोग पकड़े गए हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 


संबंधित खबर: विदेशी युवतियों से देहव्यापार: पुलिस जांच में दलालों के मोबाइल में मिला 'गलीचधंधे' का काला चिट्ठा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed