{"_id":"5f1d7aa08ebc3e63b66d5b43","slug":"silver-brick-will-use-in-foundation-of-ram-mandir-pojan-in-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीराम मंदिर में लगेगी ब्रज की रज, संतों ने वृंदावन में रजत शिला का किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम मंदिर में लगेगी ब्रज की रज, संतों ने वृंदावन में रजत शिला का किया पूजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:28 AM IST
सार
रजत शिला के अंदर वही ब्रज की रज समाहित है
ब्रजवासियों का प्रेम इस रजत शिला के माध्यम से अयोध्या पहुंचेगा
विज्ञापन
1 of 5
रजत शिला
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धर्म रक्षा संघ के रजत शिला पूजन कार्यक्रम के तहत निंबार्क संप्रदाय के सर्वोच्च पद पर आसीन निंबार्क पीठाधीश्वर श्याम शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज ने रविवार को श्रीजी मंदिर वृंदावन में रजत शिला का पूजन किया। मंगलमूर्ति आचार्य राजेश पांडे ने विद्वानों के साथ वेदमंत्रों के मध्य रजत शिला का पूजन विधि-विधान से कराया।
2 of 5
रजत शिला का पूजन
- फोटो : Amar Ujala
श्याम शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज ने कहा कि धर्म रक्षा संघ द्वारा यह अद्भुत कार्य किया जा रहा है। ब्रज की मिट्टी जब अयोध्या पहुंचेगी तो यह एक प्रकार से हमारे आराध्य भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम के बीच का मिलन, द्वापर और त्रेता युग का मिलन जैसा प्रतीत होगा।
3 of 5
रजत शिला पूजन करने के दौरान निंबार्क पीठाधीश्वर श्याम शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
रजत शिला के अंदर वही ब्रज की रज समाहित है, जिसको भगवान श्रीकृष्ण खाया भी करते थे और उस पर क्रीड़ा भी करते थे। ब्रजवासियों का प्रेम इस रजत शिला के माध्यम से अयोध्या पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रजत शिला का हुआ पूजन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मंगल मूर्ति आचार्य राजेश पांडे ने कहा कि ब्रज की भूमि और ब्रज की रज की महिमा जितनी कही जाए उतनी कम है। धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि अभी तक हजारों संत महात्माओं, ब्रजवासियों एवं धर्माचार्यों द्वारा रजत शिला का पूजन किया जा चुका है। अब आने वाले दो-तीन दिन के बाद ही इस रजत शिला को लखनऊ मुख्यमंत्री निवास होते हुए अयोध्या के लिए प्रस्थान किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
रजत शिला का पूजन (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
कार्यक्रम में धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय मंत्री श्रीदास प्रजापति, पंडित शरद माठोलिया, पंडित चंद्र प्रकाश पंडित कृष्ण मुरारी, पंडित पीएम शास्त्री, हरिकांत शास्त्री, विकास गौतम आदि उपस्थित थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।