{"_id":"6b01177e9a77d5cc700cc90c","slug":"550-shoe-boxes-sent-to-flipkart-warehouse-old-and-torn-shoes-allegedly-returned-to-seller-in-agra-2026-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"550 डिब्बों में फटे-पुराने जूते: फ्लिपकार्ट में हो गया सबसे बड़ा धोखा, DCP साइबर क्राइम के पास पहुंची शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
550 डिब्बों में फटे-पुराने जूते: फ्लिपकार्ट में हो गया सबसे बड़ा धोखा, DCP साइबर क्राइम के पास पहुंची शिकायत
Sat, 21 Nov 2026 09:31 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 21 Nov 2026 09:31 AM IST
सार
आगरा में फ्लिपकार्ट वेयरहाउस में भेजे गए 550 जूतों के डिब्बों में नए जूतों की जगह पुराने और फटे जूते मिलने का आरोप लगा है। ई-कॉमर्स सेलर एसोसिएशन ने कंपनी के कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए डीसीपी साइबर क्राइम से जांच और प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
फटे जूते
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
आगरा में फ्लिपकार्ट के वेयरहाउस में डिलीवरी के लिए भेजे गए 550 जूतों के डिब्बों को खेलकर उसमें पुराने और खराब जूते भरकर विक्रेता को दे दिए गए। इसके बाद डिब्बों को फ्लिपकार्ट के आगरा हब में जमा करा दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
ई-कॉमर्स सेलर एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सतीश पचौरी ने डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह को प्रार्थनापत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। सतीश पचौरी ने बताया कि मोहनपुरा निवासी गौरव गुप्ता की फर्म से 16 नवंबर को फ्लिपकार्ट वेयरहाउस में डिलीवरी के लिए 550 जूतों के डिब्बे वाहन से ले जाए गए थे। इन्हें कंपनी के कर्मचारी रामसेवक और देवेश बाबू ने पिकअप किया। बाद में डिब्बों की जांच में नए जूतों की जगह पुराने और फटे जूते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर वह सौरभ अग्रवाल, सौरभ शर्मा, सौरभ शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर माल और फोटो-वीडियो देखे। वाहन और डिब्बे मौके पर मिले लेकिन दोनों कर्मचारी वहां मौजूद नहीं थे।
आरोप है कि कर्मचारी कंपनी से जुड़े छोटे विक्रेताओं को इस तरह नुकसान पहुंचा कर निजी लाभ कमा रहे हैं। शिकायत में रामसेवक और देवेश बाबू के अलावा रामनिवास और पुष्पेंद्र कुमार की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की गई है। डीसीपी आदित्य सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
