फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police has submitted chargesheet in sensational Anjali Bajaj murder case in Agra

अंजलि हत्याकांड: बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या, पॉक्सो के तहत भी आरोप; तीन के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल

Sun, 20 Aug 2023 12:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Aug 2023 12:01 AM IST
सार

आगरा में हुए अंजलि बजाज हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की है। बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की थी। मामले में पॉक्सो के तहत भी आरोप है।

विज्ञापन
Police has submitted chargesheet in sensational Anjali Bajaj murder case in Agra
Agra News: अंजलि हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित ककरैठा के जंगल में सात जून को हुए सनसनीखेज अंजलि बजाज हत्याकांड में पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र पेश किया है। इसमें मुख्य आरोपी प्रखर गुप्ता को पुलिस ने हत्या, साक्ष्य मिटाने, यौन उत्पीड़न व पॉक्सो एक्ट का आरोपी बनाया है। आरोपी के दोस्त के खिलाफ हत्या और साक्ष्य नष्ट करने की धारा लगाई है। नाबालिग बेटी को भी षड्यंत्र का आरोपी बनाया है। डीएनए, फोटो मिलान, मोबाइल मैसेज रिकॉर्ड, इंस्टाग्राम कॉलिंग डाटा सहित कई रिपोर्ट आना अभी शेष हैं।

विज्ञापन


भावना एरोमा, शास्त्रीपुरम निवासी कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि सात जून को ककरैठा महादेव मंदिर के पास से लापता हुई थीं। बेटी के व्हाट्सएप नंबर से उनके पास मैसेज आया था। बेटी घर से गुस्से में निकली थी। आखिर बार मां को मिलने बुलाया था। अंजलि बजाज अपने पति के साथ पहुंचीं थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura: साधु वेशधारी युवक ने पांच वर्षीय मासूम को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला, दृश्य देख दहल गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश के तहत पति-पत्नी को अलग किया गया था। आठ जून को अंजलि बजाज का शव मिला था। चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करके उनकी हत्या की गई थी। सिकंदरा थाना पुलिस ने प्रखर गुप्ता, उसके दोस्त शीलू और कारोबारी की नाबालिग बेटी को पकड़ा था। दोनों हत्यारोपियों को जेल और नाबालिग बेटी को बालिका संरक्षण गृह गाजियाबाद में दाखिल किया गया था।

यह भी पढ़ेंः- हैवान पिता: एक साल की बच्ची के साथ की क्रूरता, पीट-पीटकर तोड़े दोनों हाथ; मासूम ने तोड़ दिया दम

इनको बनाया साक्ष्य

  • आला कत्ल बरामद हुआ। मोबाइल में किशोरी के साथ फोटो मिले।
  • घटनास्थल पर शीलू की लोकेशन, हत्या से पहले होटल में रुकने के सीसीटीवी प्रमाण।
  • हत्या का मकसद। कॉल डिटेल। हत्या में प्रयुक्त बाइक।
  • एक दर्जन से अधिक गवाह। किशेारी का कोर्ट में कलमबंद बयान।
  • अंजलि बजाज के हाथ में बाल मिले थे। प्रखर और शीलू का डीएनए टेस्ट कराया है।
  • मोबाइल में मिले फोटो प्रखर और किशोरी के हैं। विधि विज्ञान प्रयोगशाला प्रमाणित करेगी।
  • इंस्टाग्राम कॉलिंग और व्हाट्सएप की रिपोर्ट।
  • मोबाइल डाटा रिकवरी की रिपोर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed