{"_id":"64e0debf96afe740fe097dd8","slug":"young-man-killed-five-year-old-innocent-by-slamming-him-on-road-in-mathura-2023-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: साधु वेशधारी युवक ने पांच वर्षीय मासूम को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला, दृश्य देख दहल गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: साधु वेशधारी युवक ने पांच वर्षीय मासूम को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला, दृश्य देख दहल गए लोग
Sat, 19 Aug 2023 08:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Aug 2023 08:54 PM IST
सार
मथुरा में साधु वेशधारी युवक ने पांच वर्षीय मासूम को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला। दृश्य देखकर लोग दहल गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम करके हंगामा काटा।
विज्ञापन
Mathura: साधु वेशधारी युवक ने पांच वर्षीय मासूम को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार की शाम साधु वेशधारी युवक ने पांच वर्षीय बालक की सड़क पर पटक-पटक कर हत्या कर दी। ग्रामीणों को जानकारी हुई तो भागगकर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़कर जमकर धुन दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम समेत अलालधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घटना शाम करीब पांच बजे गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुंड के गोपाल घाट की है। राधाकुंड के कुम्हार मोहल्ला निवासी हरपाल का पांच वर्षीय बेटा अंकित अपने घर से 500 मीटर दूर गोपाल कुंड के पास खड़ा था। इसी दौरान वहां साधु वेश धारी 60 वर्षीय ओमप्रकाश निवासी भिंड, मुरैना, मध्य प्रदेश पहुंचा। उसने बच्चे को गोदी में उठा लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Mathura: साधु वेशधारी युवक ने पांच वर्षीय मासूम को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला, दृश्य देख दहल गए लोग
विज्ञापन
इसके बाद उसे गले से लगाकर कुछ देर तक इधर-उधर घूमता रहा। अचानक उसे सड़क पर पटक दिया। इसके बाद उसने कई बार बच्चे को उठाया और फिर से सड़क पर पटका। इससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक नजारा देख राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने ओमप्रकाश को पकड़ लिया और जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर जिला अस्पताल भेजा।
यह भी पढ़ेंः- स्टांप वेंडर की बाइक में डाला केमिकल: धुआं देख विक्रेता भागा...लाखों की नकदी भरा बैग लेकर टप्पेबाज हुआ फुर्र
यह भी पढ़ेंः- स्टांप वेंडर की बाइक में डाला केमिकल: धुआं देख विक्रेता भागा...लाखों की नकदी भरा बैग लेकर टप्पेबाज हुआ फुर्र
इंस्पेक्टर ओमहरि बाजपेई ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उसके पिता की ओर से आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस वारदात के पीछे का कोई कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आरोपी मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल परीक्षण के बाद ही हो सकेगी।
यह भी पढ़ेंः- हैवान पिता: एक साल की बच्ची के साथ की क्रूरता, पीट-पीटकर तोड़े दोनों हाथ; मासूम ने तोड़ दिया दम
यह भी पढ़ेंः- हैवान पिता: एक साल की बच्ची के साथ की क्रूरता, पीट-पीटकर तोड़े दोनों हाथ; मासूम ने तोड़ दिया दम