फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fight between BJP MLA and former minister clashed during funeral procession of democracy protector fighter

UP: भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री के बीच झगड़ा, लोकतंत्र रक्षक सेनानी की शव यात्रा में भिड़े...जमकर हुई हाथापाई

Tue, 25 Mar 2025 01:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Mar 2025 01:45 PM IST
सार

आगरा में लोकतंत्र सेनानी के निधन के बाद उनकी अंतिम शव यात्रा निकल रही थी। इसस यात्र में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री भी शामिल हुए। इस दौरान उन दोनों में विवाद हुआ और हाथापाई हो गई। 

विज्ञापन
Fight between BJP MLA and former minister clashed during funeral procession of democracy protector fighter
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री के बीच झगड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लोकतंत्र सेनानी की अंतिम शव यात्रा के दौरान भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री के बीच विवाद हो गया। ये विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई तक हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी ने दोनों में बीच बचाव कराया। 
विज्ञापन






 
Trending Videos

लोकतंत्र रक्षक सेनानी की शवयात्रा के दौरान हुआ विवाद
खेरिया मोड़ पर लोकतंत्र रक्षक सेनानी चिरंजी लाल कुशवाहा का सोमवार को निधन हो गया था। उनकी शवयात्रा में विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और पूर्व मंत्री रामबाबू हरित भी शामिल हुए थे। बताया गया है कि दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद बीच सड़क पर ही हाथापाई होने लगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें -  UP: दो लाख रुपये का लोन...साप्ताहिक ब्याज 24 हजार रुपये, अब तक चुका दी इतनी रकम; सुनकर पुलिस भी हैरान


 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कहना है विधायक का
इस मामले में जब विधायक डॉ. जीएस धर्मेश से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि शवयात्रा के दौरान कुछ महिलाएं भी साथ चल रही थीं। पुरानी परंपरा के अनुसार बुजुर्ग की शवयात्रा के रास्ते को कपड़े से झाड़ते हुए चलते हैं। इन्हीं महिलाओं को रास्ता देने के लिए पूर्व मंत्री से कहा तो वो भड़क गए। पूर्व मंत्री ने उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया और हाथापाई पर उतारू हो गए। 

ये भी पढ़ें -  CM Yogi: गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में दिखेंगे सीएम योगी, आगरा में होने जा रही धर्मसभा...नाम रखा गया शंखढाल
 
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बोले- मेरी कोई गलती नहीं
वहीं पूर्व मंत्री रामबाबू हरित ने बताया कि विधायक डॉ. जीएस धर्मेश उनसे राजनीतिक द्वेश रखते हैं। उन्हें नीचा दिखाने के लिए विधायक ने ये हरकत की। उनकी कोई गलती नहीं थी। विधायक ने पहले उनसे अभद्रता की। 

ये भी पढ़ें -  UP Police: यूपी पुलिस में 10 साल पहले हुआ भर्ती, थाना पिलुआ में पोस्टिंग...फंदे से लटक कर दे दी सिपाही ने जान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed