फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20 lakhs paid in exchange of two lakhs moneylender even kept the jewellery

UP: दो लाख रुपये का लोन...साप्ताहिक ब्याज 24 हजार रुपये, अब तक चुका दी इतनी रकम; सुनकर पुलिस भी हैरान

Tue, 25 Mar 2025 11:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Mar 2025 11:54 AM IST
सार

सूदखोर से दो लाख रुपये लेना महिला को महंगा पड़ गया। वो 20 लाख रुपये दे चुकी है, लेकिन अभी तक सूदखोर का पेट नहीं भरा। उसके उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है। 
 

विज्ञापन
20 lakhs paid in exchange of two lakhs moneylender even kept the jewellery
नोटों से भरा बैग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को सूदखोर महिला से महज दो लाख रुपये लेना महंगा पड़ गया। इस रकम के लिए उससे प्रति सप्ताह 24 हजार का ब्याज वसूला गया। इतना ही नहीं पीड़िता अब तक 20 लाख रुपये दे चुकी है, लेकिन रकम की भरपाई नहीं कर पाई है। पीड़िता के गहने गिरवी रख लिए। अब धमका रही है। पीड़िता के शिकायत करने पर पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -    रूफ टॉप पर छापा: पुलिस ने ऐसे हाल में पकड़े अमीर घरों के 10 युवक-युवतियां, घरवाले शर्म से हुए पानी-पानी
विज्ञापन



 

पुलिस आयुक्त सेे की शिकायत
ताजगंज के एमपी पुरा की रजनी शर्मा ने पुलिस आयुक्त जे.रविन्दर गौड से शिकायत की है। बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में ताजगंज क्षेत्र की महिला से एक लाख रुपये उधार लिए थे। उसने रुपयों के बदले सप्ताह के 12 हजार रुपये ब्याज वसूले। उन्होंने दो माह में रकम ब्याज समेत लौटा दी।

ये भी पढ़ें -  UP: अधिवक्ता की पत्नी हो गई लापता, आश्रम से दीक्षा लेने गई थी फर्रुखाबाद; अब तक नहीं लगा सुराग


 

24 हजार की साप्ताहिक ब्याज
इसके बाद उन्हें काम के लिए दो लाख रुपये की जरूरत पड़ी। सूदखोर महिला को जानकारी हुई। उसने बातों में फंसाकर मदद के नाम पर दो लाख रुपये दे दिए। सप्ताह भर बाद ही मदद को दिए रुपये की 24 हजार रुपये साप्ताहिक ब्याज मांगने लगी। महिला 20 लाख रुपये वसूल चुकी है। उसके सारे गहने भी कब्जे में ले लिए हैं। पीड़िता ने बताया कि वो परेशान होकर दो बार खुदकुशी की कोशिश कर चुकी है। पुलिस आयुक्त ने जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए। 

ये भी पढ़ें -   Agra: दवा माफिया विजय गोयल गैंग लीडर...पत्नी समेत 10 सदस्यों पर भी गैंगस्टर, 11 राज्यों में फैला रखा कारोबार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed