फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi will reach religious assembly riding in a carriage present as Goraksha Peethadheeshwar

CM Yogi: गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में दिखेंगे सीएम योगी, आगरा में होने जा रही धर्मसभा...नाम रखा गया शंखढाल

Tue, 25 Mar 2025 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Mar 2025 09:25 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ 26 मार्च को आगरा में पाैने तीन घंटे रुकेंगे। इस दाैरान दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जहां वह राजामंडी स्थित मंदिर में धर्मसभा में शामिल होंगे, तो वही जीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi will reach religious assembly riding in a carriage present as Goraksha Peethadheeshwar
सीएम योगी का आगरा कार्यक्रम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के श्री दरियानाथ मंदिर राजामंडी में नाथ संप्रदाय के ब्रह्मलीन महंत योगी सिद्धनाथ के शंखढाल कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हो रहा है। एक हजार से ज्यादा साधु आ चुके हैं। 26 को मुख्य अतिथि नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को बग्घी में बिठाकर लाया जाएगा।
विज्ञापन



विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष योगी पीर बालकनाथ महाराज व महंत पीर योगी शेरनाथ महाराज सहित 18 रमतों के संत भी शामिल होंगे। महंत दीदारनाथ और संपूर्णानंद ने बताया कि योगी आदित्यनाथ भैरों बाबा का पूजन करके धर्मसभा को भी संबोधित करेंगे। इस मौके पर पीयूष श्रीवास्तव, आलोक खंडेलवाल, दीपू खंडेलवाल, गणेश भारद्वाज, सौरभ तिवारी, भूपेश कालरा, केके अग्रवाल, मन्नू महाजन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: दो लाख रुपये का लोन...साप्ताहिक ब्याज 24 हजार रुपये, अब तक चुका दी इतनी रकम; सुनकर पुलिस भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन





 

26 मार्च को आ रहे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 मार्च को आगरा आ रहे हैं। अपनी सरकार के आठ साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री जीआईसी मैदान पर आयोजित सुशासन मेले में शामिल होंगे। वह 635 करोड़ रुपये के 128 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वह राजामंडी स्थित दरियानाथ मंदिर में आयोजित शंखढाल कार्यक्रम और धर्मसभा में भी पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें -  Yamuna River Cruise: यमुना में दौड़ेगा क्रूज...ताजमहल से कैलाश मंदिर तक मिलेगी सेवा, डीपीआर हो रही तैयार

 

दो हैं कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में 26 मार्च को दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहला कार्यक्रम राजामंडी स्थित दरियानाथ मंदिर पर बाबा सिद्धनाथ की स्मृति में होगा। इसे शंखढाल नाम दिया गया है। यहां पर सीएम योगी नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में शामिल होंगे। यहां पर सबसे पहले सीएम योगी 500 वर्ष प्राचीन बाबा भैरवनाथ के दर्शन-पूजन करेंगे।

ये भी पढ़ें -  UP: सुलगी चिता से निकली गईं हडि्डयां...विवाहिता की मौत पर सवाल, घर में मिलीं टूटी हुई चूड़ियां; जांच में जुटी पुलिस


 

होंगे विभिन्न अनुष्ठान
उसके बाद धर्मसभा को संबोधित करेंगे। शंखढाल कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसके लिए परिसर में केसरिया और सफेद रंग से पंडाल तैयार किया जा रहा है। मंदिर की दीवारों को केसरिया रंग में रंगा गया है। दूसरा कार्यक्रम सरकार के आठ साल पूरे होने पर जीआईसी मैदान पर लगाई गई प्रदर्शनी है। इसे देखने के साथ मुख्यमंत्री योगी यहीं पर 635 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वह जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

 

नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल सोमवार को सुबह दरियानाथ मंदिर का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को मंदिर परिसर और आसपास सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए। मंदिर तक जाने वाली सड़क, डिवाइडर और फुटपाथ की व्यवस्थाएं देखीं।

ये भी पढ़ें -  UP: सरकारी योजना में आवास मिल गया है...तो ये गलती न करें, आवंटन हो जाएगा निरस्त


 

मुख्यमंत्री पौने तीन घंटे रहेंगे
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सोमवार रात प्रशासन के पास पहुंच गया। 26 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौने तीन घंटे आगरा में रहेंगे। वह दोपहर 12 बजे गोरखपुर से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 12:20 बजे राजामंडी स्थित दरियानाथ मंदिर पहुंचेंगे। वहां एक घंटे तक रहेंगे। दोपहर 1:20 बजे वह जीआईसी मैदान जाएंगे। यहां पर एक घंटे तक रहेंगे। दोपहर 2:30 बजे एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:50 बजे मुख्यमंत्री खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ की बीकेटी हवाई पट्टी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

 

एडीए के इन कार्यों का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीआईसी मैदान पर आगरा विकास प्राधिकरण के 5 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें शहीद स्मारक पार्क में 4.58 करोड़ की लागत से लाइट एंड साउंड शो, 3.56 करोड़ की लागत से म्यूजिकल फाउंटेन, शहीद स्मारक, 2.61 करोड़ रुपये से फतेहपुर सीकरी की फसाड लाइटिंग, 4.38 करोड़ रुपये से आगरा किला की फसाड लाइटिंग और 1.45 करोड़ रुपये से रमाडा अंडरपास की फसाड लाइटिंग के काम का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed