फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: महिला ने गार्ड को डंडे से पीटा, कुत्ते भगाने पर हुआ था विवाद, भूतपूर्व सैनिक है पीड़ित

Sun, 14 Aug 2022 09:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Aug 2022 09:07 PM IST
विज्ञापन
woman beat the guard with stick on road in Agra
महिला ने गार्ड को डंडे से पीटा - फोटो : अमर उजाला

न्यू आगरा थाना के पीछे स्थित एलआईसी ऑफिसर्स कॉलोनी में शनिवार शाम को कुत्ते भगाने पर एक महिला का गार्ड से विवाद हो गया। आरोप है कि महिला ने गार्ड से गालीगलौज की। उसे डंडे से पीटा। रविवार को घटना का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। गार्ड की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, महिला ने आरोप गलत बताए। गार्ड पर कुत्तों को मारने का आरोप लगाया।


 
सीओ हरीपर्वत सत्य नरायन के मुताबिक, सदर के रहने वाले अखिलेश सिंह भूतपूर्व सैनिक हैं। वह एलआईसी ऑफिसर्स कालोनी में गार्ड की नौकरी करते हैं। गार्ड ने पुलिस को बताया कि कॉलोनी में बाहरी गली के कुत्ते घुस आते हैं। वह गंदगी करते हैं। कॉलोनी के लोगों को काट भी लेते हैं। ऐसे में उन्होंने कुछ कुत्तों को भगा दिया था। शनिवार शाम को एक महिला आई। उनके साथ एक युवती और थी। महिला कुत्ते भगाने पर उल्टा सीधा कहने लगीं। उन्होंने विरोध किया। 

woman beat the guard with stick on road in Agra
डंडा लेकर खड़ी आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि महिला ने गालीगलौज शुरू कर दी। दूसरी युवती भी उससे तरह तरह से कुत्ते भगाने का आरोप लगाने लगी। बाद में आरोपी महिला ने डंडा हाथ में ले लिया। उनके दो बार डंडा मारा। इस दौरान कॉलोनी के कुछ लोग वीडियो भी बना रहे थे। एक महिला ने आरोपी महिला को रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन वो नहीं मानीं।
woman beat the guard with stick on road in Agra
गार्ड को डंडा दिखाता आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। इस पर गार्ड की तहरीर पर गालीगलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी महिला न्यू आगरा कालोनी की निवासी बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
woman beat the guard with stick on road in Agra
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
महिला ने अपना एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने अपना नाम डिंपी महेंद्रू बताया है। कह रही है कि वह जानवरों की सहायता करती है। पशु क्रूरता पर उनके पास फोन आते हैं। कॉलोनी से फोन आने पर पहुंची थी। गार्ड डंडा लेकर कुत्तों को पीट रहा था। उन्होंने रोका तो वह उन्हें भी उसी डंडे से मारने की कोशिश करने लगा। उससे डंडा छीन लिया। गार्ड का दोस्त वीडियो बना रहा था। 
विज्ञापन
woman beat the guard with stick on road in Agra
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
महिला और गार्ड की बातचीत के दो वीडियो वायरल हुए हैं। इनमें महिला और गार्ड के बीच बातचीत हो रही है। अन्य लोग भी वहां खड़े हैं। कुछ लोग वीडियो भी बना रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed