फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student killed by dumper hits body of missing elderly woman found timings for darshan Bank bihari will change

बड़ी खबरें: डंपर की टक्कर से छात्रा की माैत, लापता वृद्धा का मिला शव; बांकेबिहारी के दर्शन का बदलेगा समय

Wed, 04 Nov 2026 05:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 04 Nov 2026 05:10 PM IST
सार

आगरा में कोचिंग जा रही छात्रा की दर्दनाक हादसे में माैत हो गई। वहीं, मथुरा के विश्व प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में दिवाली बाद दर्शन के समय में बदलाव किया जाएगा। घर से लापता महिला का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Student killed by dumper hits body of missing elderly woman found timings for darshan Bank bihari will change
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा। घर से कोचिंग के लिए निकली स्कूटी सवार छात्रा को डंपर ने चपेट में ले लिया। छात्रा डंपर के पहिये नीचे फंस गई। तड़प-तड़पकर उसकी माैके पर ही माैत हो गई। आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में घर से लापता वृद्धा का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। माैके पर पुलिस ने जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। मथुरा के प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव किया जाएगा। साथ ही दिवाली के बाद भाईदूज से ठाकुरजी की सेवा व्यवस्था में भी बदलाव होगा। भोपाल में रिटायर्ड आईएएस की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है। 30 सितंबर से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आगरा में रेल अफसर की मौत के बाद अफसरों के व्यवहार और काम के दबाव से परेशान तीन कर्मचारियों ने वीआरएस मांगा है। हाल ही में एओएम अभिषेक सिंह कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद अधिकारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। 
विज्ञापन


भयानक हादसा: कोचिंग जा रही स्कूटी सवार छात्रा को डंपर ने राैंदा, पहिये के नीचे फंसकर दर्दनाक माैत
आगरा में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। कोचिंग जा रही स्कूटी सवार छात्रा को डंपर ने चपेट में ले लिया। हादसे में छात्रा की माैके पर ही तड़प-तड़पकर माैत हो गई...पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


बांकेबिहारी के दर्शन का बदलेगा समय: एक घंटे देरी से जागेंगे ठाकुरजी, ठंड से बचाव को लगेगा मेवे-केसर का भोग
सर्दियों में बांकेबिहारी के दर्शन के समय में बदलाव किया जाएगा। इसके तहत सुबह दर्शन एक घंटे देर से शुरू होंगे, जबकि रात्रि में मंदिर के पट एक घंटे पहले बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही ठाकुरजी को ठंड से बचाव के लिए भोग सेवा में भी बदलाव होगा...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: घर से लापता बुजुर्ग महिला की खेत में मिली लाश, फंदे पर लटका था शव; परिवार में मचा कोहराम
घर से लापता बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव खेत में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है...पढ़ें पूरी खबर

रिटायर्ड आईएएस का हत्यारोपी गिरफ्तार: पुलिसकर्मियों ने रिक्शा चलाया, मजदूर बने; तब दबोचा 50 हजार का इनामी
भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या और लूट के मामले में वांछित 50 हजार के इनामी केयरटेकर वरुण कुमार को पुलिस ने सोमवार रात को सिकंदरा के रुनकता से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जानकारी थाना सिकंदरा पर नहीं दी गई। आरोपी अपनी महिला मित्र से मिलने आया था...पढ़ें पूरी खबर


रेल अफसर की मौत: अफसरों के व्यवहार और काम के दबाव से परेशान तीन कर्मचारियों ने मांगा वीआरएस; बताया ये कारण
आगरा रेल मंडल के परिचालन विभाग में अधिकारियों के व्यवहार और कार्य परिस्थितियों को लेकर असंतोष सामने आया है। तीन कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया है। इनमें मंडल मुख्य नियंत्रक और दो मुख्य नियंत्रक शामिल हैं। हाल ही में एक रेल अफसर की माैत हो गई थी। उनका शव डीआरएम कार्यालय में मिला था। पत्नी ने अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे...पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed