{"_id":"6aeab76ff71d938ccf0c02fb","slug":"municipal-corporation-dumper-runs-over-female-student-on-scooter-girl-dies-on-the-spot-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भयानक हादसा: कोचिंग जा रही स्कूटी सवार छात्रा को डंपर ने राैंदा, पहिये के नीचे फंसकर दर्दनाक माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयानक हादसा: कोचिंग जा रही स्कूटी सवार छात्रा को डंपर ने राैंदा, पहिये के नीचे फंसकर दर्दनाक माैत
Wed, 04 Nov 2026 10:11 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:11 AM IST
सार
आगरा में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। कोचिंग जा रही स्कूटी सवार छात्रा को डंपर ने चपेट में ले लिया। हादसे में छात्रा की माैत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के सदर क्षेत्र में बुधवार सुबह डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की जान चली गई।
हादसा बुधवार को सुबह करीब आठ बजे हुआ। सेवला निवासी छात्रा रिया घर से स्कूटी पर कोचिंग के लिए निकली थी। 100 फुटा रोड, फल मंडी के पास छात्रा को डंपर ने टक्कर मार दी। डंपर ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मारी।

Trending Videos
टक्कर लगते ही छात्रा डंपर के पहिये के नीचे आ गई। छात्रा डंपर के पहिये के नीचे फंसकर तड़पती रही। माैके पर माैजूद लोगों ने उसे पहिये के नीचे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह छात्रा को नहीं निकाल सके। छात्रा की तड़प-तड़पकर माैत हो गई।
मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना सदर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रोकर-बुरा हाल है।