Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother-in-law and son-in-law riding motorcycle killed in collision with vehicle

आगरा में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने राैंदे बाइक सवार, सास और दामाद की मौत; दो परिवारों में मची चीखपुकार

Wed, 04 Nov 2026 11:51 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 04 Nov 2026 11:51 PM IST
सार

आगरा में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को राैंद दिया। हादसे में सास और दामाद की माैत हो गई।

विज्ञापन
Mother-in-law and son-in-law riding motorcycle killed in collision with vehicle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सैंया रोड पर बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसकी सास गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ने उपचार के दाैरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दम तोड़ दिया। सास और दामाद की माैत से दो परिवारों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव दुलियापुरा निवासी हाकिम कुशवाह (25) बाइक से अपनी सास गुड्डी देवी (47) को लेकर अपनी ससुराल मंडी गुड़ फतेहपुर सीकरी जा रहे थे। 
विज्ञापन


गांव महुआखेड़ा के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सास और दामाद दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी खेरागढ़ भिजवाया, जहां सास और दामाद दोनों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी खेरागढ़ सुनीता चाैहान ने बताया दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed