फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजादी का अमृत महोत्सव: यमुना नदी में निकाली गई तिरंगा यात्रा, लहरों के बीच शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

Sun, 14 Aug 2022 08:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Aug 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Agra Mayor Naveen Jain took out Tiranga yatra on boats in Yamuna river
यमुना में निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगरा के महापौर नवीन जैन के नेतृत्व में रविवार को अनोखी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। महापौर नाव पर सवार होकर कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ यमुना नदी के बीच पहुंचे। उन्होंने यमुना की लहरों के बीच देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा को लहराया। इस अनोखी तिरंगा यात्रा को देखने के लिए बल्केश्वर घाट पर सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। यमुना घाट पर मौजूद लोगों ने देश की आजादी का जश्न मनाते हुए देशभक्ति के नारे लगाए।



आजादी के अमृत महोत्सव में शहरभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को यमुना नदी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। महापौर नवीन जैन के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पार्षद और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सभी नावों को तिरंगे के रूप में सजाया गया। जैसे ही महापौर ने नाव पर तिरंगे को लहराया, वैसे ही बल्केश्वर घाट भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान हो उठा।

Agra Mayor Naveen Jain took out Tiranga yatra on boats in Yamuna river
यमुना में निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
कलकल करती यमुना के बीच एक के बाद एक कई नाव पहुंचीं। सभी नावों पर तिरंगा शान से लहरा रहा था। इस अनोखी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगों के चेहरे पर एक अलग ही उत्साह दिखाई था।
Agra Mayor Naveen Jain took out Tiranga yatra on boats in Yamuna river
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
महापौर नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर पूरा शहर आजादी का जश्न मना रहा है। शहर की सभी सड़कों और गलियों पर अलग-अलग स्वरूपों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। उसी क्रम में हमने यमुना नदी में अनोखी तिरंगा यात्रा निकाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Mayor Naveen Jain took out Tiranga yatra on boats in Yamuna river
यमुना में निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
महापौर ने कहा कि आगरा शहर यमुना नदी के तट पर बसा है, वह भी हमारे और शहर के लिए एक जीवनदायिनी के रूप में है। इसलिए यमुना नदी को स्वच्छ और अविरल बनाए रखने के संकल्प और इस संकल्प को शहरवासियों तक पहुंचाने के उद्देश्य के साथ यमुना नदी में यह तिरंगा यात्रा निकाली है।
विज्ञापन
Agra Mayor Naveen Jain took out Tiranga yatra on boats in Yamuna river
यमुना में निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
महापौर नवीन जैन ने कहा कि शहर का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा है. जहां पर आजादी का जश्न न मनाया जा रहा हो। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से ही संभव हुआ है कि राष्ट्रीय ध्वज जिसे फहराने का काम पहले कुछ विशेष लोगों के हाथों में होता था, लेकिन अब घर-घर में तिरंगा फहराया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed