Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra Woman become thief after falling into debt while paying for daughter-in-law medical treatment

जुर्म की दुनिया में उतरी सास: बहू के इलाज में हुई कर्जदार, बन गई चोर; 25 लाख के जेवर बरामद; ऐसे पकड़ी गई

Wed, 04 Nov 2026 07:37 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Wed, 04 Nov 2026 07:37 PM IST
सार

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि महिला की बहू के इलाज में काफी पैसा खर्च हो गया था, जिसके लिए उसने लोगों से उधार ले रखा था। कर्ज के दबाव और उसे चुकाने की मजबूरी में महिला ने चोरी का रास्ता चुन लिया। 

विज्ञापन
agra Woman become thief after falling into debt while paying for daughter-in-law medical treatment
पुलिस के हिरासत में सास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहू के इलाज का कर्ज चुकाने के लिए एक महिला जुर्म की दुनिया में उतर आई और चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगी। थाना सदर बाजार पुलिस ने ज्वैलरी शोरूम में हुई चोरी की बड़ी घटना का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये कीमत के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
एडिशनल डीसीपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि 31 अक्तूबर को सदर के सुल्तानपुरा स्थित सचिन ज्वैलर्स के शोरूम में चोरी की वारदात हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने खुलासे के लिए करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार महिला शकीला, जो कि स्व. अब्दुल की पत्नी है, सुल्तानपुरा स्थित दरगाह पर आती-जाती थी। इसी दौरान उसने ज्वैलरी शोरूम की रेकी की और मौका पाकर चोरी को अंजाम दिया। यह पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहू के इलाज का कर्ज बना वजह
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि महिला की बहू के इलाज में काफी पैसा खर्च हो गया था, जिसके लिए उसने लोगों से उधार ले रखा था। कर्ज के दबाव और उसे चुकाने की मजबूरी में महिला ने चोरी का रास्ता चुन लिया। पुलिस ने उसके पास से सोने की 16 चूड़ियों समेत अन्य स्थानों से चुराए गए भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। थाना सदर बाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed