फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देह व्यापार की सरगना होटल संचालक सहित गिरफ्तार, दिल्ली से लेकर मुंबई-गोवा तक जुड़े हैं तार

Fri, 10 Jul 2020 12:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Jul 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Prostitution gang leader and hotel owner arrested in agra
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी में देह व्यापार का बड़ा रैकेट चलाने वाली 15 हजार की इनामी सरगना रोशनी और उसके साथी राहुल मिश्रा को थाना ताजगंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेजा गया है। सरगना के खिलाफ फरवरी में विदेशी कॉल गर्ल रैकेट के मामले में देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से वह फरार चल रही थी। राहुल मिश्रा होटल संचालक है। उसके होटल में देह व्यापार पकड़ा गया था। उस पर भी 15 हजार का इनाम था।



संबंधित खबर: विदेशी युवती को 'व्हाइट', देसी को 'ब्लैक' रम, कोड वर्ड से चल रहा था देह व्यापार, चैटिंग से खुला राज

Prostitution gang leader and hotel owner arrested in agra
विदेशी युवतियां (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
इसी साल तीन फरवरी को एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल ताज हेवन में छापा मारा था। होटल से पांच युवतियां पकड़ी गई थीं। इनमें से तीन युवतियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली थीं। एक दलाल भी पकड़ा गया था। युवतियों को देह व्यापार के लिए लाया गया था। सभी के खिलाफ देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ था। दलाल बाग मुजफ्फर खां निवासी राहुल कुशवाहा था। 

संबंधित खबर: देह व्यापारः हिंदी सीख रही थीं विदेशी युवतियां, पुलिस पूछताछ में मिले 'दलालों' के नंबर
Prostitution gang leader and hotel owner arrested in agra
पुलिस गिरफ्त में सरगना रोशनी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के छापे के दौरान सरगना चकमा देकर भाग गई थी। पुलिस ने उस पर और होटल संचालक राहुल मिश्रा पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सरगना इस समय ताजगंज की मारुति सिटी कालोनी में रह रही थी। वहीं उसका साथी राहुल मिश्रा भी था। 

संबंधित खबर: विदेशी युवतियों से देह व्यापारः दो दर्जन होटलों में 'गंदाकाम', दलालों के मोबाइल दे रहे 'गवाही'
विज्ञापन
विज्ञापन
Prostitution gang leader and hotel owner arrested in agra
पुलिस अभिरक्षा में देह व्यापार के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
राहुल मिश्रा बाह के अशोक नगर का निवासी है। इस समय वो ताजगंज की कृष्णापुरी कालोनी में रह रहा है। बुधवार को दोनों को आई-20 कार में सवा सौ फुटा रोड, ताजगंज से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पांच मोबाइल, सात हजार रुपये सहित अन्य सामान मिले हैं।

संबंधित खबर: विदेशी युवतियों से देहव्यापार: पुलिस जांच में दलालों के मोबाइल में मिला 'गलीचधंधे' का काला चिट्ठा
विज्ञापन
Prostitution gang leader and hotel owner arrested in agra
इसी होटल में पकड़ा गया था देहव्यापार - फोटो : अमर उजाला
राहुल के तीन होटल, तीनों में देह व्यापार 
राहुल के फतेहाबाद मार्ग पर ताज हेवन, प्रशांत पैलेस और रीगल इन होटल हैं। वो किराये पर होटल लेकर चलाता है। इनमें देह व्यापार के लिए आने वाली युवतियों को रोकता था।

गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा 
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सरगना मूलरूप से इंदौर की रहने वाली है। शादी केबाद आगरा आ गई थी। पति को तलाक लेकर अलग हो गई। उस पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा।

संबंधित खबर: विदेशी युवतियों से देह व्यापार के मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल सील, संचालकों सहित 12 पर मुकदमा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed