फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी युवतियों से देह व्यापार के मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल सील, संचालकों सहित 12 पर मुकदमा

Wed, 05 Feb 2020 12:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Feb 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Hotel sealed after Foreign Prostitution Racket busted in agra
होटल में लगाई सील - फोटो : अमर उजाला
आगरा में देह व्यापार पकड़े जाने के मामले में प्रशासन ने मंगलवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज हैवन पर सील लगा दी। पुलिस ने होटल संचालकों राहुल मिश्रा और प्रशांत राघव सहित 12 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन रशियन, एक नेपाली, एक दिल्ली की युवती और दो दलालों को मौके से गिरफ्तार किया जा चुका है। अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विवेचना छत्ता सर्किल के सीओ उदयराज सिंह को ट्रांसफर कर दी गई है।
Hotel sealed after Foreign Prostitution Racket busted in agra
विदेशी युवतियां - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल ताज हैवन में सोमवार शाम को छापा मारा था। उज्बेकिस्तान, नेपाल और दिल्ली की युवतियों के साथ आगरा के बाग मुजफ्फर खां निवासी राहुल कुशवाहा और ताजगंज में किराए पर रहने वाला अमित गिरफ्तार किए गए। 
 
Hotel sealed after Foreign Prostitution Racket busted in agra
होटल के कमरे में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
युवतियां होटल के अलग-अलग कमरों में ठहरी हुई थीं। उनके पर्स और सामान की तलाशी ली गईं। इसमें आपत्तिजनक सामग्री मिली। सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hotel sealed after Foreign Prostitution Racket busted in agra
होटल में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एफआईआर में कला कुंज, मारूति स्टेट का दलाल अर्पित, बाग मुजफ्फर खां का राहुल, होटल संचालक राहुल मिश्रा, प्रशांत राघव, दलाल आकाश उर्फ पुनीत, अभिषेक  उर्फ सुनील के साथ पांच विदेशी युवतियां और एक दलाल युवती नामजद किए गए हैं।
विज्ञापन
Hotel sealed after Foreign Prostitution Racket busted in agra
इसी होटल में पकड़ा गया देहव्यापार - फोटो : अमर उजाला
फिर से खुलेगी आशू अपहरण कांड की फाइल
होटल में छापे के दौरान मौके से फरार हुए लोगों में एक दलाल युवती का नाम आया है। वो पांच साल पहले आशू अपहरण कांड की साजिश में शामिल मिली थी। इसकी जांच चल ही रही थी कि वो शहर छोड़कर भाग गई। उसे जेल भी भेजा गया था। सीओ सदर ने बताया कि पुलिस की जांच में आया है कि व सैक्स रैकेट चला रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed