{"_id":"6772244b8df5c68a0c045984","slug":"january-monthly-horoscope-2025-monthly-rashifal-zodiac-signs-2024-12-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"January Rashifal 2025: सिंह और तुला राशिवालों के लिए जनवरी का महीना रहेगा शानदार, जानें अन्य राशियों का हाल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
January Rashifal 2025: सिंह और तुला राशिवालों के लिए जनवरी का महीना रहेगा शानदार, जानें अन्य राशियों का हाल
Wed, 01 Jan 2025 06:23 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 01 Jan 2025 06:23 AM IST
सार
January Monthly Horoscope 2025: साल का पहला महीना जनवरी कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली और कुछ के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला होगा। आइए जानते हैं चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए जनवरी 2025 का महीना क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
जनवरी मासिक राशिफल 2025
- फोटो : amar ujala
January Monthly Rashifal : 01 जनवरी से नया साल आरंभ हो रहा है। साल 2025 का पहला महीना सभी राशियों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। 2025 की शुरुआत नए अवसर और उम्मीदें लेकर आएगी। ग्रहों का अद्भुत संयोग कुछ राशियों के लिए अनोखा वरदान भी साबित होगा। ये सब मिलकर कुछ राशियों के लिए जीवन के हर पहलू में सफलता के द्वार खोल सकते हैं। वहीं कुछ राशि वालों के लिए साल 2025 का पहला महीना मिश्रित परिणामों वाला भी हो सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए नए साल 2025 का पहला महीना क्या शुभ परिणाम लेकर आएगा।
जनवरी मासिक राशिफल 2025
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए जनवरी माह की शुरुआत मिश्रित फलदायी रहने वाली है। निजी जीवन में आप जहां खुशियों के पल बिताते हुए नजर आएंगे तो वहीं करियर-कारोबार में आपको कुछेक बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में सावधानी के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी। माह के पूर्वार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। करियर-कारोबार की दृष्टि से इस पूरे माह आपको बहुत संभलकर काम करने की आवश्यकता बनी रहेगी। अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा आलस्य करने से बचें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में व्यवसाय से होने वाले लाभ में कमी देखने को मिल सकती है। इस दौरान बाजार में अचानक से आई मंदी से जूझना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कामकाज के दबाव के कारण आप पर शारीरिक एवं मानसिक दबाव बना रहेगा। करियर-कारोबार में आपको माह के उत्तरार्ध में जाकर ही अनुकूलता बन पाएगी। तब तक आपको बहुत सावधानी के साथ काम करना होगा।
माह के उत्तरार्ध का समय कला जगत से जुड़े लोगों के लिए शुभ साबित होगा। आर्थिक दिक्कत से बचने के लिए माह की शुरुआत से ही धन का प्रबंधन करके चलें। इस माह आपको अपनी सेहत और संबंध का विशेष ध्यान रखना होगा। माह के मध्य में किसी बात को लेकर लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर से तकरार हो सकती है। स्वजनों के साथ मतभेद मनभेद में न बदलने पाए इसका आपको ख्याल रखना होगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना करें तथा अपनी जेब में एक चांदी का चौकोर टुकड़ा रखें।
जनवरी मासिक राशिफल 2025
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए साल का पहला महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। जनवरी 2025 की शुरुआत थोड़ी संघर्ष भरी रह सकती है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। करियर-कारोबार से जुड़े आवश्यक कार्यों को पूरा करते समय कुछेक अड़चनें भी आ सकती हैं।
वृष राशि के जातकों को इस माह फिजूलखर्ची से बचना होगा क्योंकि माह के मध्य में आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अचानक से कुछेक बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। जिसे पूरा करने के लिए उधार लेने की भी नौबत आ सकती है। इस दौरान भूलकर भी सट्टा-लॉटरी आदि में पैसा न लगाएं और धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों से बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी।
वृष राशि के जातकों के लिए जनवरी के उत्तरार्ध का समय राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनोकूल परिणाम प्राप्त होंगे। रिश्ते-नाते की बात करें तो माह के पूर्वार्ध में स्वजनों के साथ सामंजस्य में कमी देखने को मिल सकती है। हालांकि माह के उत्तरार्ध तक सभी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। माह के उत्तरार्ध का समय वैवाहिक सुख की दृष्टि से उत्तम है।
उपाय: प्रतिदिन शक्ति की साधना करें तथा किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी मासिक राशिफल 2025
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल के पहले महीने में धन और समय का बहुत प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। करियर हो या कारोबार आपको कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसायी हैं तो अपना धन किसी योजना अथवा कारोबार में खूब सोच-समझकर लगाएं।
सेहत की दृष्टि से भी जनवरी माह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा दिक्कत लिए रह सकता है। इस दौरान मौसमी बीमारी अथवा किसी पुराने रोग के उभरने पर अपना विशेष ख्याल रखें। माह के मध्य में आपके सिर पर अचानक से कोई बड़ा खर्च आ सकता है। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता सताएगी।
माह के उत्तरार्ध में आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलता हुआ नजर आएगा। जिससे आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और उर्जा बनी रहेगी। इस दौरान आप अपनी वाणी और व्यवहार की बदौलत बड़ी समस्याओं का हल निकालने में कामयाब हो जाएंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपकी अपने पार्टनर के साथ कुछेक बातों को लेकर तकरार हो सकती है। हालांकि माह के उत्तरार्ध तक आपके रिश्ते पटरी पर आ जाएंगी।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा एवं लड्डू का प्रसाद चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
विज्ञापन
जनवरी मासिक राशिफल 2025
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीने की शुरुआत सेहत और संबंध की दृष्टि से बहुत ज्यादा उत्साहजनक नहीं कही जा सकती है। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी अथवा कामकाज की अधिकता के कारण शारीरिक कष्ट मिल सकता है। इसका असर आपके कामकाज पर भी पड़ सकता है। माह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा थकान भरी और अपेक्षा से कम फलदायी साबित होने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा।
नौकरीपेशा लोगों को इस पूरे माह कार्यक्षेत्र में काम करते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए अन्यथा आप न सिर्फ अपने बॉस के गुस्से के शिकार हो सकते हैं, बल्कि आपकी नौकरी भी खतरे में आ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोग यदि अपने कारोबार से जुड़े फैसले खूब सोच-समझकर कर करते हैं तभी उन्हें मनचाहे लाभ की प्राप्ति संभव हो पाएगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी।
माह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं। इस दौरान आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं मनचाहा फल देने वाली साबित होगी। माह के पूर्वार्ध में प्रेम संबंध में कुछेक दिक्कतें हो सकती हैं तो वहीं शादीशुदा लोगों को माह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर बनाए रखने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा तथा लक्ष्मीष्टकं का पाठ करें।