साल 2024 के 12 माह की समयावधि पूर्ण होने जा रही है और दिसंबर के बाद यह वर्ष समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर वर्ष 2024 पूर्ण रूप से वर्ष शनि के प्रभाव में रहा। अपनी मूल त्रिकोणराशि कुंभ में 30 साल बाद प्रवेश करने वाले न्याय के देवता शनिदेव अब कुंभ राशि से विदा लेकर अगले वर्ष यानी 2025 मार्च में देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे।
Tula Rashifal 2025 : कैसा रहेगा तुला राशि के जातकों के लिए साल 2025, जानें हर महीने का राशिफल
Tula Rashi Horoscope 2025: साल 2024 की तरह ही नया साल 2025 में भी कई सारे ग्रह गोचर होंगे जो सभी राशियों को कहीं ना कहीं प्रभावित करेंगे। ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर से जानते हैं तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
जनवरी 2025 : तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना सामान्य उन्नति और लाभ का रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत में आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। अगर आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तो जाहिर सी बात है कि आपको सफलता प्राप्त होगी। लंबी दूरी की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर भी आपकी कुछ जमा पूंजी खर्च हो सकती है। आपके जीवन में भौतिक सुख संसाधनों की वृद्धि होगी।
संगीत और मनोरंजन के साधनों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। भाई बहनों के साथ एक सकारात्मक व्यवहार आपका बना रहेगा। अपने पराक्रम और धैर्य को बनाए रखें। अत्यधिक उत्तेजना से आपको बचना चाहिए। अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो फिलहाल उसके लिए समय अच्छा नहीं है। आपको कुछ समय के लिए इन सब चीजों को रोक देना चाहिए।
माता-पिता के साथ अगर तालमेल बनाए रखेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। आपके शत्रु आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का भी प्रयास कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी लंबी यात्राएं भी हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आपको एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखना होगा। संतान पक्ष के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं।
कोर्ट कचहरी के मामलों में अच्छी प्रगति दिखाई दे रही है। वैवाहिक जीवन में पति और पत्नी के मध्य सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी। घरेलू जीवन में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। आपको धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति श्रद्धा और विश्वास बनाए रखना चाहिए। व्यापार में वृद्धि के संकेत दिखाई दे रहे हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके मनोबल में वृद्धि होगी।
फरवरी 2025 : तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना सफलताएं लेकर के आने वाला है लेकिन उसके पहले आपको थोड़ा संघर्ष भी करना होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। अपने खान-पान का भी आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए। किसी भी प्रकार के अनावश्यक वाद विवाद से खुद को बचाना होगा। आर्थिक मामलों में आपको कुछ ऐसे निर्णय लेने पड़ सकते हैं जो थोड़े कठिनाई भरे होंगे।
आपकी आर्थिक स्थिति में आने वाले समय में सुधार होगा और आपकी जमा पूंजी में भी वृद्धि होगी। आपकी वाणी की मधुरता से लोग प्रभावित होंगे। आपके परिवार में और समाज में आपके मान सम्मान की वृद्धि दिखाई दे रही है। अगर आप मीडिया या लेखन से जुड़े हैं तो आपके लिए सफलताएं इंतजार कर रही है। छोटी-मोटी यात्राओं पर भी जा सकते हैं। अगर आप कोई नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आपका कार्य हो सकता है। माता-पिता के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे।
सामाजिक मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके हृदय में लोगों की कल्याण के लिए समाज सेवा करने के लिए भावना उत्पन्न होगी। विद्यार्थी अपनी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आरंभ कर सकते हैं। आने वाले समय में आपको इसका अच्छा फायदा होगा। प्रेम प्रसंग में आपको सफलताएं प्राप्त होगी। संतान पक्ष के साथ आपको अच्छा तालमेल बनाए रखना चाहिए। फालतू के वाद विवाद से आपको बचना चाहिए। आपके व्यापार में आपके परिश्रम से अच्छी उन्नति दिखाई दे रही है। हालांकि कार्यस्थल पर आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मार्च 2025 : तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी। आप अपने जीवन में अपनी बुद्धि और धैर्य से अच्छी सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे। आपने पिछले समय में जो प्रयास किए थे अब उन प्रयासों का आपको फल प्राप्त होगा। जिससे आपके मन में प्रसन्नता आएगी। आपको सलाह दी जाती है कि आपकी जो कमियां है वह किसी के सामने उजागर नहीं होनी चाहिए।
अपने कार्य और व्यवसाय के क्षेत्र में आपको दूसरे लोगों का सहयोग लेना पड़ेगा। आर्थिक मामलों में पूंजी निवेश करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। अपने परिवार के सदस्यों से अच्छा सहयोग प्राप्त करेंगे। भौतिक सुखों के संसाधनों के प्रति आपकी लालसा बढ़ने वाली है। आपको भाई बहनों के साथ सकारात्मक व्यवहार रखना चाहिए ताकि उनका प्यार और स्नेह आपको प्राप्त हो। जब आप यात्राएं करें तो उस समय आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं, कोई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो अच्छा है। माता-पिता के आशीर्वाद से पैतृक संपत्ति भी आपको प्राप्त हो सकती है। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जो विद्यार्थी हैं उनके लिए सफलता दायक और उन्नति कारक रहने वाला है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक लगाव बना रहेगा।
आपकी संतान की उन्नति से आपके मन में प्रसन्नता होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना चाहिए। पति और पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। हालांकि धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन थोड़ा कम ही लगेगा लेकिन आपके गुरु का आशीर्वाद आपको लगातार प्राप्त होगा। आपके व्यापार में आपको अच्छे लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे और नौकरी में आपका पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग भी दिखाई पड़ रहे हैं।
अप्रैल 2025 : तुला राशि के जातकों को इस महीने परिश्रम बहुत अधिक करना पड़ेगा। आप काफी बिजी रहेंगे। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है और आपको साधु संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको अपने शारीरिक विश्राम पर भी ध्यान देना चाहिए। खाने पीने की वस्तुओं में आपको अच्छा परहेज रखना चाहिए।
आप अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छी बनाने के लिए प्रयास करेंगे इसलिए किसी के भरोसे आपको अपना कार्य नहीं छोड़ना चाहिए। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। घरेलू आवश्यकताओं पर आपका खर्च बढ़ सकता है। अगर आप कोई नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं या कोई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो परिस्थिति आपके पक्ष में बनेगी और माता-पिता से भी आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके हृदय में गरीबों के लिए दया का भाव बना रहेगा।
अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि आपके शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र की रचना कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आपके प्रेम प्रसंग में एक दूसरे के प्रति गलतफहमी पैदा हो सकती है इसलिए अपने प्रेमी पर भरोसा आपको रखना चाहिए। बच्चों के स्वास्थ्य पर आपको ध्यान देना होगा। संतान पक्ष के साथ कुछ संबंध बिगड़ सकते हैं। आपको संतान की भावनाओं को समझना चाहिए। आपके शत्रु इस समय आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। अगर आपकी अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन है तो अपनी भावनाओं को खुलकर प्रकट कीजिए। अपने जीवनसाथी के साथ बैठकर अपनी भावनाओं को व्यक्त कीजिए और अपने मनोबल को कम न होने दे।