Guruwar Puja Mantra According To Zodiac: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। गुरुवार को पूजा-पाठ के साथ भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि राशि के अनुसार मंत्र जाप करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होने में सहायता मिलती है। साथ ही जीवन में चल रही कई तरह की परेशानियों और बाधाओं से राहत मिलने की कामना की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राशि के जातकों को गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
गुरुवार उपाय: अपनी राशि के अनुसार करें मंत्र जाप, विवाह से लेकर व्यापार तक बाधाएं होंगी दूर
Guruwar Puja Mantra According To Zodiac: गुरुवार की पूजा में अपनी राशि के अनुसार मंत्र जाप शुभ होता है। इससे जातकों को विशेष लाभ व जीवन में बदलाव महसूस होते हैं।
राशि अनुसार मंत्र जाप
- मेष राशि के जातक 'ॐ श्री प्रभवे नमः' मंत्र का एक माला जाप करें। मान्यता है कि इससे विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं।
- वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए 'ॐ श्री वामनाय नमः' मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में सकारात्मकता बढ़ती हैं।
- मिथुन राशि वाले 'ॐ श्री हंसाय नमः' मंत्र का जाप करें। इससे मानसिक शांति जीवन में बढ़ती हैं।
- कर्क राशि वालों को 'ॐ श्री प्रकटाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। यह शुभ माना जाता है।
- सिंह राशि के जातक 'ॐ श्री सुलोचनाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
- कन्या राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए 'ॐ श्री श्रीपतये नमः' मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती हैं।
- तुला राशि वालों को 'ॐ श्री सुरेशाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
- वृश्चिक राशि वालों को 'ॐ श्री योगिने नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जीवन की बाधाएं दूर होने की मान्यता है।
- धनु राशि के जातक 'ॐ श्री दयानिधि नमः' मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से भाग्य का साथ प्राप्त होता है।
- मकर राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए 'ॐ श्री हयग्रीवाय नमः' मंत्र का जाप करें।
- कुंभ राशि वाले 'ॐ श्री गोविन्दाय नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे जीवन में सुख-शांति के लिए शुभ माना जाता है।
- मीन राशि के जातक 'ॐ श्री चतुर्मूर्तये नमः' मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। बुध उदय से इन 3 राशियों को मिल सकती है सफलता, कारोबार में भी बनेंगे फायदे के योग
बुध गोचर से इन राशि वालों को करियर-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट, अक्तूबर-नवंबर तक रहेंगे अच्छे दिन