साल 2024 के 12 माह की समयावधि पूर्ण होने जा रही है और दिसंबर के बाद यह वर्ष समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर वर्ष 2024 पूर्ण रूप से वर्ष शनि के प्रभाव में रहा। अपनी मूल त्रिकोणराशि कुंभ में 30 साल बाद प्रवेश करने वाले न्याय के देवता शनिदेव अब कुंभ राशि से विदा लेकर अगले वर्ष यानी 2025 मार्च में देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे।
Mesh Rashifal 2025 : कैसा रहेगा मेष राशि के जातकों के लिए साल 2025, जानें हर महीने का राशिफल
Mesh Rashi Horoscope 2025: साल 2024 की तरह ही नया साल 2025 में भी कई सारे ग्रह गोचर होंगे जो सभी राशियों को कहीं ना कहीं प्रभावित करेंगे। ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर से जानते हैं मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी 2025: मेष राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना अंत में अधिक लाभ और उन्नति वाला रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों में आने वाली बाधाएं कम होगी। आपका शत्रु पक्ष कमजोर होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। इस महीने की शुरुआत में किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपका बड़ा धन खर्च हो सकता है। संतान पक्ष की उन्नति के लिए आपकी जमा पूंजी खर्च हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर निर्णय लें। किसी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचें।
वाणी की मधुरता के कारण लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। इस महीने के अंत में अपने भाई बहनों के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं। अपने साहस और पराक्रम को बनाए रखें। भूमि भवन और वाहन को खरीदने के लिए यह महीना अच्छा नहीं है। माता-पिता के साथ वैचारिक सामंजस्य बनाए रखें।
मेष राशि के जातकों को जनवरी के महीने में अपनी पद प्रतिष्ठा को लेकर सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को अत्यधिक परिश्रम करना होगा। मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें। प्रेम संबंध के क्षेत्र में दुविधाजनक स्थिति बन सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी पूर्वक कार्य करें। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
फरवरी 2025: मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना अच्छा नहीं रहेगा। इस महीने आपको संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। आपके कार्यों में मुश्किल आ सकती है। अपने धैर्य और साहस को आपको बनाए रखना होगा। छोटी-मोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं। आपको अपनी समस्याओं का समाधान स्वयं करना होगा।
दूसरों पर अपनी कमजोरी उजागर न होने दें क्योंकि लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। पैसे का लेनदेन बहुत सोच समझकर करना होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों के प्रति रुचि बढ़ेगी। अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। भाई बहनों के साथ आपका सहयोग अच्छा रहेगा।
महीने की शुरुआत में आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करना पड़ेगा। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन के प्रति रूझान होगा। भविष्य में आपको इसका लाभ भी प्राप्त होगा। प्रेम संबंध के क्षेत्र में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक सहयोग में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य तालमेल में कमी रहेगी। कार्य क्षेत्र में परिश्रम बढ़ सकता है।
मार्च 2025: मेष राशि के जातकों के लिए मार्च के महीने में स्थिति अनुकूल होंगी। आप अपने स्वयं के प्रयास से किसी नवीन कार्य योजना को क्रियान्वित कर सकते हैं। आपके जो कुछ खास मित्र हैं उनकी सलाह से कार्य की दिशा में प्रगति होगी। आप अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करें।
आर्थिक मामलों में पूंजी निवेश कर सकते हैं जिनका भविष्य में आपको लाभ प्राप्त होगा। लेकिन निवेश करने से पहले गंभीरता से सोच समझकर निर्णय लेना होगा, जल्दबाजी महंगी पड़ सकती है। आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी लेकिन आपको अत्यधिक भावुकता से परहेज करना होगा। सगे भाई बहनों का व्यवहार अच्छा होगा। परस्पर संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
कार्य क्षेत्र के प्रति सक्रियता बढ़ेगी। भूमि भवन या वाहन खरीदने के लिए आप उधार ले सकते हैं। माता-पिता के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई सामाजिक दायित्व भी आपको प्राप्त हो सकता है।
विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होने के योग होंगे। प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में परस्पर रिश्तों में मधुरता बनेगी। आपके शत्रु परास्त होंगे। पति-पत्नी के बीच सुख सहयोग बना रहेगा और कार्य क्षेत्र में आने वाली समस्याएं कम होगी।
अप्रैल 2025: मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल के महीने की शुरुआत में अच्छा फायदा हो सकता है। इस महीने आपको अच्छा धन का लाभ होगा लेकिन आपके ग्रह सितारों की चाल यह कह रही है कि उसी अनुपात में खर्च भी होगा। मेष राशि के जातकों को अप्रैल के महीने में किसी प्रकार का कोई बड़ा जोखिम नहीं लेना चाहिए। आपके मित्रों का व्यवहार अच्छा रहेगा लेकिन आपको दूसरों के ऊपर अत्यधिक विश्वास नहीं करना है। आप अपना कोई भी कार्य दूसरों के भरोसे ना छोड़े तो ही अच्छा रहेगा।
आप सामाजिक कार्य करें जिससे आपके मन को संतुष्टि प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याओं की ओर आपको ध्यान देना होगा। अत्यधिक तनाव से बचना होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। धन का सदुपयोग करें।
कड़वे वचनों का प्रयोग ना करें। संपत्ति को खरीदने और बेचने के लिए स्थितियां अच्छी हैं। इस महीने आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। माता-पिता की
ओर से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा को लेकर सावधान रहें।
इस महीने की शुरुआत में विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। प्रेम प्रसंग में भावनात्मक लगाव में थोड़ी कमी आ सकती है। पति-पत्नी के मध्य सहयोग बना रहेगा। धार्मिक कार्य के प्रति श्रद्धा भाव बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में परिस्थिति अच्छी होगी।