फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanu Rashifal 2025 : कैसा रहेगा धनु राशि के जातकों के लिए साल 2025, जानें हर महीने का राशिफल

Wed, 20 Nov 2024 12:29 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 12:29 PM IST
सार

Dhanu Rashi Horoscope 2025: साल 2024 की तरह ही नया साल 2025 में भी कई सारे ग्रह गोचर होंगे जो सभी राशियों को कहीं ना कहीं प्रभावित करेंगे। ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर से जानते हैं वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?

विज्ञापन
Jyotish 2025 Dhanu Rashi Bhavishyafal in Hindi Know Sagittarius sign Horoscope predictions for New Year  2025
धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala

साल 2024 के 12 माह की समयावधि पूर्ण होने जा रही है और दिसंबर के बाद यह वर्ष समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर वर्ष 2024 पूर्ण रूप से वर्ष शनि के प्रभाव में रहा। अपनी मूल त्रिकोणराशि कुंभ में 30 साल बाद प्रवेश करने वाले न्याय के देवता शनिदेव अब कुंभ राशि से विदा लेकर अगले वर्ष यानी 2025 मार्च में देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। 



जाहिर है वर्ष 2023 से वर्ष 2024 तक शनि के कारण पूरी दुनिया के साथ हर जातक का जीवन प्रभावित रहा। अच्छे और बुरे दोनों ही फल प्राप्त होते रहे। विशेष रूप से कुंभ, मकर, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती और ढैया का प्रभाव रहने से यह वर्ष ना केवल उथल-पुथल वाला रहा बल्कि कई बड़े परिवर्तन भी कर गया। राहु-केतु और देवगुुरु बृहस्पति के गोचर का भी प्रभाव वर्ष भर दिखा। इधर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक बदलावों के बीच यह वर्ष पारिवारिक और निजी जीवन को बदलने वाला रहा।  बहरहाल, नवंबर माह बीत रहा है और दिसंबर लगते ही साल के 365 दिनों का यह चक्र अपनी समाप्ति की ओर होगा, ऐसे में ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर स्वाभाविक जिज्ञासा हर आम और खास व्यक्ति के भीतर होती है कि आखिर नया साल जीवन के लिए कैसा होगा? 

प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी अमर उजाला अपने पाठकों के लिए विद्वान ज्योतिषियों द्वारा 12 राशियों के आधार नए साल में होने वाले ग्रह परिवर्तनों और नए साल में ग्रह गोचर के प्रभावों को वार्षिक राशिफल 2025 की श्रृंखला में प्रस्तुत कर रहा है। ज्योतिषी आंनद पराशर द्वारा वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर  माह तक के भविष्यफल को यहां विस्तार से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह राशिफल चंद्र राशिफल पर आधारित है। चंद्र राशि का अर्थ है आपकी पत्रिका या लग्न कुंडली में चंद्रमा जहां विराजित है वही राशि आपकी चंद्र राशि है। 

उपरोक्त राशिफल सटीक ज्योतिषीय गणना के आधार पर तैयार किया गया है। हालांकि ज्योतिष एक जटिल और वृहद गणनाओं वाला विषय है, लिहाजा इस राशिफल को पाठक चंद्र राशि के अनुसार ही देखें क्योंकि व्यक्ति विशेष की पत्रिका का भविष्यफल चल रही महादशा, अंतर्दशा और  ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही दिया जा सकता है।  आप सभी को अमर उजाला परिवार की ओर से नववर्ष 2025 की मंगल और शुभकामना- 

पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2025-  

Jyotish 2025 Dhanu Rashi Bhavishyafal in Hindi Know Sagittarius sign Horoscope predictions for New Year  2025
धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala

जनवरी 2025 : धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना मिला-जुला रहेगा। लाभ के साथ कुछ खर्च भी होगा। संघर्ष के साथ कार्य बनेंगे। अधिक विवाद वाली स्थिति से बचें। महीने की शुरुआत की अपेक्षा महीने का अंत आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आपको लाभ होगा। लंबी दूरी की यात्राएं सावधानी से करें। 

महीने के अंत में आपके भीतर आध्यात्मिक शक्तियों का सृजन होगा और आप अपने पराक्रम से अपने भाग्य का निर्माण करने में सफल होंगे। मनोरंजन के साधनों के प्रति आपके मन में रुचि बढ़ेगी। घर में भौतिक सुख संसाधनों की वृद्धि होगी। आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ सुख बना रहेगा और संपत्ति को खरीदने बेचने के लिए यह महीना अनुकूल है। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

विद्यार्थियों के लिए यह महीना लाभदायक रहेगा। उच्च शिक्षा के योग बनेंगे। प्रेम प्रसंग में विवाद से बचें। संतान पक्ष की उन्नति से प्रसन्नता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। पति-पत्नी के मध्य सामान्य प्रेम बना रहेगा। व्यवसाय करने वाले लोगों के व्यापार में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहने वाली है।  

Jyotish 2025 Dhanu Rashi Bhavishyafal in Hindi Know Sagittarius sign Horoscope predictions for New Year  2025
धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala

फरवरी 2025 : धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना उन्नति देने वाला रहेगा। महीने की शुरुआत एक अच्छे आर्थिक लाभ के साथ होगी। इस महीने आपको अपने कार्यों में रूकावटों का सामना भी करना पड़ेगा लेकिन आप अपने परिश्रम से परिस्थितियों को अपने अनुकूल करने में कामयाब होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। 

अत्यधिक विवाद और खर्च की स्थिति से बचना होगा। आत्मविश्वास को बनाए रखें। छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। भाई बहनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। संपत्ति को खरीदने के लिए ग्रह गोचर इस महीने अनुकूल नहीं है। माता-पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका हृदय में परोपकार की भावना जागृत होगी। 

विद्यार्थियों के लिए यह महीना अनुकूल नहीं कहा जा सकता। प्रेम प्रसंग में दुविधा की स्थिति बनी रहेगी। संतान पक्ष की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। कोर्ट कचहरी के मामलों में संघर्ष बना रहेगा। पति-पत्नी के मध्य तालमेल बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyotish 2025 Dhanu Rashi Bhavishyafal in Hindi Know Sagittarius sign Horoscope predictions for New Year  2025
धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala

मार्च 2025 : धनु राशि के जातकों के लिए महीना सौभाग्य कारक रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान इस महीने आपको प्राप्त होगा और आपके कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा तथा शारीरिक और मानसिक क्षमताओं के साथ कार्य क्षमता भी बढ़ जाएगी। 

अपनी योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए आवश्यक पूंजी का प्रबंध सुलभ होगा। अनावश्यक खर्च की संभावना कम है। आय में वृद्धि के संकेत है। वाणी की मधुरता के कारण सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी में कार्य न करें। संपत्ति खरीद सकते हैं। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। भावनाओं में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है। 

विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। सफलता प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग के लिए यह महीना बहुत शुभ है। संतान पक्ष की ओर से सुख प्राप्त होगा। व्यवसाय में वृद्धि के संकेत हैं। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। 

विज्ञापन
Jyotish 2025 Dhanu Rashi Bhavishyafal in Hindi Know Sagittarius sign Horoscope predictions for New Year  2025
धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala

अप्रैल 2025 : धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना उन्नति कारक रहेगा। इस महीने आपको अच्छा धन लाभ होगा। मित्रों से सहयोग होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें समस्याएं हो सकती हैं। लंबी दूरी की यात्राओं में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्च न करें। आर्थिक दृष्टि से महीना अच्छा है। धन का खर्च भी होगा। 

घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीद सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ मिलजुल कर रहना होगा। इस महीने कोई गाड़ी खरीद सकते हैं। संपत्ति खरीदने की भी संभावना बनेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग में विश्वास रखना होगा। 

संतान पक्ष की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण कार्यों में सोच समझकर निर्णय लेना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। पति-पत्नी के मध्य मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में शामिल हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed