फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?

Sun, 29 Dec 2024 03:41 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 29 Dec 2024 03:41 PM IST
सार

Rahu Rashi Parivatan 2025: राहु इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे है। राहु हमेशा वक्री चाल चलते है इसलिए वो 18 मई को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे है और 18 महीने तक इस राशि में गोचर करेंगे।

विज्ञापन
Rahu Gochar 2025 in Kumbh Rashi impact on all 12 zodiac signs
राहु हमेशा वक्री चाल चलते है इसलिए वो 18 मई 2025 को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे है । - फोटो : amar ujala

Rahu Rashi Parivatan 2025: वैदिक ज्योतिष में राहु को एक मायावी ग्रह कहा गया है। इसके पास कोई राशि नहीं है बल्कि राहु जिस भाव में बैठता है या जिस ग्रह के साथ बैठता है उसी के हिसाब से अपना फल प्रकट करता है। राहु एक राशि में 18 महीने रहते हैं। साल 2025 इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस साल राहु अपनी राशि बदलने वाले हैं। राहु इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु हमेशा वक्री चाल चलते हैं इसलिए वो 18 मई को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और 18 महीने तक इस राशि में गोचर करेंगे। उनके इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर व्यापक रूप से प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते है कि आपकी राशि पर राहु के इस गोचर का क्या प्रभाव होगा। 

Rahu Gochar 2025 in Kumbh Rashi impact on all 12 zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर आपके एकादश भाव से होगा। इस भाव से व्यक्ति की इच्छा पूर्ति का विचार किया जाता है। मित्र से मिलने वाला फायदा भी इसी भाव से देखा जाता है। इस भाव में विराजमान राहु की दृष्टि आपके तृतीय ,पंचम और सप्तम भाव पर होगी। मेष राशि के जातकों के लिए राहु का यह गोचर बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी योजनाएं पूरी होगी। आपको यात्राओं से फायदा होगा। शेयर मार्केट से अच्छा मुनाफा होगा। इसके अलावा आप अपने मित्र के साथ साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि आपको अत्यधिक खर्चे से स्वयं को बचाना होगा। 
Rahu Gochar 2025 in Kumbh Rashi impact on all 12 zodiac signs
साल 2025 इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस साल राहु अपनी राशि बदलने वाले हैं। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर अब दसवें भाव से होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के कार्य क्षेत्र और उन्नति का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान राहु की दृष्टि आपके तृतीय, चतुर्थ और छठे भाव पर रहेगी। राहु के इस गोचर का वृषभ राशि के जातकों पर अच्छा प्रभाव होगा। कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी। तरक्की प्राप्त होगी। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। विदेश में जाकर संपत्ति खरीद सकते हैं। कोई पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। शत्रु परास्त होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Gochar 2025 in Kumbh Rashi impact on all 12 zodiac signs
साल 2025 इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस साल राहु अपनी राशि बदलने वाले हैं। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर भाग्य स्थान में यानी की 9वें भाव से होगा। इस भाव से व्यक्ति के भाग्य और धर्म का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान राहु की दृष्टि आपके प्रथम भाव, तृतीय भाव और पंचम भाव पर होगी। राहु के इस गोचर के कारण आपको भाग्य का साथ मिलेगा। हालांकि संतान पक्ष से आपको थोड़ी कठिनाई हो सकती है। आपको अपनी संगत का भी ख्याल रखना होगा। पिता के साथ मतभेद ना हो इस प्रकार का प्रयास अवश्य करें। बुरी संगत में ना पड़े। हालांकि विदेशी संबंधों से यह राहु आपको फायदा दे सकता है। यात्राएं होंगी। 

विज्ञापन
Rahu Gochar 2025 in Kumbh Rashi impact on all 12 zodiac signs
साल 2025 इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस साल राहु अपनी राशि बदलने वाले हैं। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर अब अष्टम भाव से होगा। जीवन में जो भी अचानक से घटना घटित होती है उसका विचार अष्टम भाव से ही किया जाता है। इस भाव में विराजमान राहु की दृष्टि आपके द्वादश भाव, द्वितीय भाव और चौथे भाव पर होगी। कर्क राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर कुछ नकारात्मक परिणाम दे सकता है। आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। धन का व्यय होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। कोई बीमारी आपके शरीर में पैदा हो सकती है। मानसिक सेहत का ख्याल रखना होगा, मां की संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed