Vrishchik Rashifal 2025 : कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2025, जानें हर महीने का राशिफल
Vrishchik Rashi Horoscope 2025: साल 2024 की तरह ही नया साल 2025 में भी कई सारे ग्रह गोचर होंगे जो सभी राशियों को कहीं ना कहीं प्रभावित करेंगे। ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर से जानते हैं वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी 2025 : वृश्चिक राशि के जातक इस महीने कुछ मानसिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। आपके मानसिक सुख में कमी होगी। इसके अलावा आपके स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ छोटी मोटी समस्याएं भी हो सकती हैं। आपको भूमि से जुड़ा हुआ कोई कार्य नहीं करना चाहिए। आपको अपने कार्यों का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। कोई बड़ा जोखिम नहीं उठाने की आपको सलाह दी जाती है। अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छी बनाने के लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे।
आपकी अच्छी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। आप भौतिक सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च कर सकते हैं। भाई बहनों की ओर से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपको अत्यधिक आत्मविश्वास से बचना चाहिए और एक अच्छी जीवन शैली का पालन करना चाहिए। अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो स्थिति आपके लिए अनुकूल रहेगी। जल्दबाजी में कोई भी सौदा नहीं करें। माता-पिता के साथ थोड़े मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति आपको सावधान रहना होगा।
विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई लिखाई में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रेम संबंधों में भावनात्मक सहयोग की वृद्धि होगी। संतान पक्ष के साथ आपको अच्छे संबंध बनाए रखने चाहिए। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेंल बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपके व्यवसाय में भी आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
फरवरी 2025 : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना उन्नति और लाभ कारक रहने वाला है। कुछ कठिनाइयों के पश्चात आपके कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके सगे संबंधी और मित्रों से आपकी नजदीकी बढ़ेगी। आप छोटी-मोटी यात्राओं पर भी जा सकते हैं।
आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी। आर्थिक समस्याओं से निपटने के लिए आपको योजना बनाकर कार्य करना होगा। संगीत नृत्य गायन के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी के सामने अपनी कमजोरी को उजागर न होने दें और धैर्य बनाए रखिए। संपत्ति खरीदने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। सोच समझकर कार्य करें। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा और मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।
विद्यार्थियों के लिए यह माह उन्नति कारक रहेगा। प्रेम संबंध में आप एक दूसरे के प्रति सहयोग दिखाएंगे और कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। संतान पक्ष की उन्नति के संबंध में आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। आपकी स्थितियों में कुछ सुधार होगा। आपको शत्रु पक्ष से किसी भी प्रकार की कोई विशेष हानि होने की संभावना नहीं है। जीवनसाथी के साथ सामान्य मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। किसी लंबी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके व्यवसाय में लाभ की वृद्धि होगी। नौकरी में भी सुख बना रहेगा।
मार्च 2025 : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना सुख और लाभ कारक रहेगा। लंबे समय से चली जा रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। छोटी-मोटी यात्राओं के योग बनेंगे। आध्यात्मिक उन्नति होगी। आपकी आमदनी में अच्छी वृद्धि होगी। आप अपनी वाणी की मधुरता से दूसरों का दिल जीत सकते हैं।
आर्थिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप परिवार में किसी सदस्य का बीमा करवा सकते हैं। आपको अपने खान-पान में बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। विपरीत परिस्थितियों पर आपको नियंत्रण रखना सीखना होगा। भाई बहनों की ओर से अच्छा लाभ होगा।
पैतृक संपत्ति के संबंध में आपको मुनाफा हो सकता है। माता-पिता की ओर से आपको अच्छा फायदा होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा का आपको ध्यान रखना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा।
आपकी पढ़ाई लिखाई में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से यह माह बहुत अच्छा है। दोनों प्रेमी एक दूसरे के प्रति सहयोग बनाए रखेंगे। संतान पक्ष के साथ आपके रिश्तों में सुधार होगा। आपकी बुद्धि सात्विक बनी रहेगी। आप अपने वैवाहिक जीवन में कुछ व्यस्त हो सकते हैं जिसके कारण आपके सुख में कमी हो सकती है।आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि कम हो सकती है। नौकरी में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है।
अप्रैल 2025 : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना साधारण उन्नति और लाभ कारक रहेगा। आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और वह मुलाकात किसी यात्रा में होगी। आपके जो मित्र हैं उनसे भी आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। किसी पर अत्यधिक विश्वास ना करें। आप लंबी दूरी की यात्राएं कम कीजिए। किसी भी प्रकार का कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। अगर आप अपनी पूंजी को निवेश करते हैं तो आपको उसमें फायदा फिलहाल होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।
किसी प्रिय व्यक्ति से कड़वे वचन का प्रयोग ना करें। भाई बहनों की ओर से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने धैर्य को बनाए रखना चाहिए। अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो स्थिति आपके पक्ष में है। पिता की अपेक्षा माता से आपको अच्छा फायदा होगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह माह कुछ संघर्ष में व्यतीत हो सकता है। आपको प्रेम प्रसंग में धोखा भी प्राप्त हो सकता है।
आपको मानसिक कष्ट का अनुभव होगा। आप अपनी संतान पक्ष की सेहत को लेकर और उनकी समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहने वाले हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी धीमी गति से प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में सुख की कमी और तनाव होने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप व्यापार करते हैं तो व्यापार में अच्छा फायदा प्राप्त करने के लिए अत्यधिक परिश्रम करना होगा।