Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Mon, 30 Dec 2024 07:30 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 30 Dec 2024 07:30 AM IST
सार

Ketu Gochar in singh rashi 2025: राहु और केतु साल 2025 में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। राहु और केतु दोनों को ज्योतिष शास्त्र में मायावी ग्रह माना गया है। 

विज्ञापन
Ketu Gochar in singh rashi 2025 know Ketu Gochar effect on zodiac signs
Ketu Gochar in singh rashi 2025 - फोटो : अमर उजाला

Ketu Gochar in singh rashi 2025: राहु और केतु साल 2025 में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। राहु और केतु दोनों को ज्योतिष शास्त्र में मायावी ग्रह माना गया है। राहु को भौतिक सुख वही केतु को मन्त्र और आध्यात्म का कारक माना गया है। केतु और राहु दोनों ही हमेशा वक्री गति से चलते है और एक ही समय पर राशि भी बदलते है। 18 मई जहां एक तरफ राहु का गोचर कुम्भ में वही उसी दिन केतु का गोचर सिंह में होगा। सिंह राशि में केतु के गोचर से सभी 12 राशियों पर व्यापक असर होगा। आइए जानते है कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा। 

Trending Videos
Ketu Gochar in singh rashi 2025 know Ketu Gochar effect on zodiac signs
Ketu Gochar in singh rashi 2025 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर आपके पंचम भाव से होगा। इस भाव से व्यक्ति की शिक्षा, बुद्धि और संतान का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान केतु की दृष्टि आपके नवम, एकादश और प्रथम भाव पर होगी। केतु के इस गोचर के कारण मेष राशि के जातकों को शेयर मार्केट से अच्छा फायदा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन के प्रति सावधानी रखनी होगी। धार्मिक यात्राओं से आपको फायदा मिलेगा। आपके व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है।  आप स्वयं को ज्योतिष और तंत्र-मंत्र जैसी चीजों में रुचि लेते हुए देख सकते हैं। 

Ketu Gochar in singh rashi 2025 know Ketu Gochar effect on zodiac signs
Ketu Gochar in singh rashi 2025 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर चतुर्थ भाव से होगा। इस भाव से व्यक्ति की मानसिक शक्ति, भौतिक सुख सुविधा का विचार किया जाता है। केतु की दृष्टि आपके अष्टम भाव, दशम भाव और द्वादश भाव पर होगी। केतु आपके लिए कुछ मानसिक कष्ट का कारण बन सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। गूढ़ विधाओं में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विदेशी संबंधों से फायदा होगा। अस्पताल में जाकर मरीजों की सेवा करेंगे तो ठीक रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ketu Gochar in singh rashi 2025 know Ketu Gochar effect on zodiac signs
Ketu Gochar in singh rashi 2025 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर अब तृतीय भाव से होगा। इस भाव से जातक के भाई-बहन और साहस पराक्रम का विचार किया जाता है। केतु की दृष्टि आपके सप्तम , नवम और एकादश भाव पर होगी। केतु के इस गोचर से यात्राओं से फायदा होगा। भाइयों के साथ मतभेद हो सकते हैं।  वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है। गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपको नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। लेखन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। 

विज्ञापन
Ketu Gochar in singh rashi 2025 know Ketu Gochar effect on zodiac signs
Ketu Gochar in singh rashi 2025 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर द्वितीय भाव से होगा। इस भाव से व्यक्ति की वाणी , कुटुंब और संचित धन का विचार किया जाता है। केतु की दृष्टि आपके छठे भाव, अष्टम भाव और दशम भाव पर होगी। आपको अपनी वाणी को अच्छा रखना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें तो ठीक है। अपने स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधानी रखनी है। पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। केतु का यह गोचर कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत लेकर आ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed