{"_id":"673c74472150d0a47e06a21d","slug":"yearly-horoscope-prediction-2025-varshik-rashifal-mesh-to-meen-know-new-year-jyotish-rashifal-all-zodiac-sign-2024-11-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:35 AM IST
सार
Horoscope 2025: साल 2024 की तरह ही नया साल 2025 में भी कई सारे ग्रह गोचर होंगे जो सभी राशियों को कहीं ना कहीं प्रभावित करेंगे। ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर से जानते हैं सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
विज्ञापन
1 of 13
वार्षिक राशिफल 2025
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 2024 के 12 माह की समयावधि पूर्ण होने जा रही है और दिसंबर के बाद यह वर्ष समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर वर्ष 2024 पूर्ण रूप से वर्ष शनि के प्रभाव में रहा। अपनी मूल त्रिकोणराशि कुंभ में 30 साल बाद प्रवेश करने वाले न्याय के देवता शनिदेव अब कुंभ राशि से विदा लेकर अगले वर्ष यानी 2025 मार्च में देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे।
जाहिर है वर्ष 2023 से वर्ष 2024 तक शनि के कारण पूरी दुनिया के साथ हर जातक का जीवन प्रभावित रहा। अच्छे और बुरे दोनों ही फल प्राप्त होते रहे। विशेष रूप से कुंभ, मकर, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती और ढैया का प्रभाव रहने से यह वर्ष ना केवल उथल-पुथल वाला रहा बल्कि कई बड़े परिवर्तन भी कर गया। राहु-केतु और देवगुुरु बृहस्पति के गोचर का भी प्रभाव वर्ष भर दिखा। इधर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक बदलावों के बीच यह वर्ष पारिवारिक और निजी जीवन को बदलने वाला रहा। बहरहाल, नवंबर माह बीत रहा है और दिसंबर लगते ही साल के 365 दिनों का यह चक्र अपनी समाप्ति की ओर होगा, ऐसे में ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर स्वाभाविक जिज्ञासा हर आम और खास व्यक्ति के भीतर होती है कि आखिर नया साल जीवन के लिए कैसा होगा?
प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी अमर उजाला अपने पाठकों के लिए विद्वान ज्योतिषियों द्वारा 12 राशियों के आधार नए साल में होने वाले ग्रह परिवर्तनों और नए साल में ग्रह गोचर के प्रभावों को वार्षिक राशिफल 2025 की श्रृंखला में प्रस्तुत कर रहा है। ज्योतिषी आंनद पराशर द्वारा वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर माह तक के भविष्यफल को यहां विस्तार से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह राशिफल चंद्र राशिफल पर आधारित है। चंद्र राशि का अर्थ है आपकी पत्रिका या लग्न कुंडली में चंद्रमा जहां विराजित है वही राशि आपकी चंद्र राशि है।
उपरोक्त राशिफल सटीक ज्योतिषीय गणना के आधार पर तैयार किया गया है। हालांकि ज्योतिष एक जटिल और वृहद गणनाओं वाला विषय है, लिहाजा इस राशिफल को पाठक चंद्र राशि के अनुसार ही देखें क्योंकि व्यक्ति विशेष की पत्रिका का भविष्यफल चल रही महादशा, अंतर्दशा और ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही दिया जा सकता है। आप सभी को अमर उजाला परिवार की ओर से नववर्ष 2025 की मंगल और शुभकामना-
पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2025-
2 of 13
मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
मेष राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना अंत में अधिक लाभ और उन्नति वाला रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों में आने वाली बाधाएं कम होगी। पूरा भविष्यफल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह साल अत्यधिक लाभ और उन्नतिकारक रहेगा। परिवार में भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। अपने व्यवहार और व्यक्तित्व में निखार लाने का प्रयास करें। विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह साल कुछ अच्छा फल देने वाला रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में उन्नति होगी। अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि की जातकों के लिए यह साल शुभ फल दायक रहेगा। अपने व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।