फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singh Rashifal 2025 : कैसा रहेगा सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2025, जानें हर महीने का राशिफल

Thu, 19 Dec 2024 09:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 19 Dec 2024 09:16 AM IST
सार

Singh Rashi Horoscope 2025: साल 2024 की तरह ही नया साल 2025 में भी कई सारे ग्रह गोचर होंगे जो सभी राशियों को कहीं ना कहीं प्रभावित करेंगे। ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर से जानते हैं सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? 

विज्ञापन
Jyotish 2025 Singh Rashi Bhavishyafal in Hindi Know Leo sign Horoscope predictions for New Year  2025
सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala

साल 2024 के 12 माह की समयावधि पूर्ण होने जा रही है और दिसंबर के बाद यह वर्ष समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर वर्ष 2024 पूर्ण रूप से वर्ष शनि के प्रभाव में रहा। अपनी मूल त्रिकोणराशि कुंभ में 30 साल बाद प्रवेश करने वाले न्याय के देवता शनिदेव अब कुंभ राशि से विदा लेकर अगले वर्ष यानी 2025 मार्च में देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। 



जाहिर है वर्ष 2023 से वर्ष 2024 तक शनि के कारण पूरी दुनिया के साथ हर जातक का जीवन प्रभावित रहा। अच्छे और बुरे दोनों ही फल प्राप्त होते रहे। विशेष रूप से कुंभ, मकर, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती और ढैया का प्रभाव रहने से यह वर्ष ना केवल उथल-पुथल वाला रहा बल्कि कई बड़े परिवर्तन भी कर गया। राहु-केतु और देवगुुरु बृहस्पति के गोचर का भी प्रभाव वर्ष भर दिखा। इधर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक बदलावों के बीच यह वर्ष पारिवारिक और निजी जीवन को बदलने वाला रहा।  बहरहाल, नवंबर माह बीत रहा है और दिसंबर लगते ही साल के 365 दिनों का यह चक्र अपनी समाप्ति की ओर होगा, ऐसे में ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर स्वाभाविक जिज्ञासा हर आम और खास व्यक्ति के भीतर होती है कि आखिर नया साल जीवन के लिए कैसा होगा? 

प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी अमर उजाला अपने पाठकों के लिए विद्वान ज्योतिषियों द्वारा 12 राशियों के आधार नए साल में होने वाले ग्रह परिवर्तनों और नए साल में ग्रह गोचर के प्रभावों को वार्षिक राशिफल 2025 की श्रृंखला में प्रस्तुत कर रहा है। ज्योतिषी आंनद पराशर द्वारा वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर  माह तक के भविष्यफल को यहां विस्तार से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह राशिफल चंद्र राशिफल पर आधारित है। चंद्र राशि का अर्थ है आपकी पत्रिका या लग्न कुंडली में चंद्रमा जहां विराजित है वही राशि आपकी चंद्र राशि है। 

उपरोक्त राशिफल सटीक ज्योतिषीय गणना के आधार पर तैयार किया गया है। हालांकि ज्योतिष एक जटिल और वृहद गणनाओं वाला विषय है, लिहाजा इस राशिफल को पाठक चंद्र राशि के अनुसार ही देखें क्योंकि व्यक्ति विशेष की पत्रिका का भविष्यफल चल रही महादशा, अंतर्दशा और  ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही दिया जा सकता है।  आप सभी को अमर उजाला परिवार की ओर से नववर्ष 2025 की मंगल और शुभकामना- 

पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2025-  

Jyotish 2025 Singh Rashi Bhavishyafal in Hindi Know Leo sign Horoscope predictions for New Year  2025
सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala

जनवरी 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना उन्नति और लाभ कारक रहने वाला है। इस दौरान आपको सम्मान की प्राप्ति होगी। अपने मित्रों और संबंधियों के साथ संबंध बनाकर चलना होगा। इस महीने अच्छा मुनाफा आपको प्राप्त हो सकता है। अपनी इच्छा शक्ति को जागृत करें। स्थिति को समझकर कोई कदम उठाएं। 

अधिक लोभ लालच वाली स्थिति से बचें अन्यथा मानसिक अशांति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना सकारात्मक रहेगा। कोई बड़ी परेशानी होने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। आपको भ्रमित होने और दूसरों के काम में हस्तक्षेप नहीं करना है। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होने की संभावना है। घर में भौतिक सुख संसाधनों की वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता बनाए रखें। 

पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में आपको आगे आना होगा। भाई बहनों के साथ व्यवहार अच्छा बना रहेगा। साझेदारी में व्यापार आदि करने से परस्पर लाभ की संभावना है। संपत्ति की खरीद या बेच के लिए यह महीना अच्छा है। इस महीने के अंत में आपके कार्य सिद्ध हो सकते है। माता-पिता का स्नेह सहयोग प्राप्त होगा। 

समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में यथासंभव मन लगाने की आवश्यकता है। तकनीकी शिक्षा के प्रति रूझान बढ़ेगा। प्रेम संबंध में अगर कोई उलझन है तो उसे सुलझाने का प्रयास करें। संतान पक्ष की भावनाओं को समझने का भी प्रयास करें।  

Jyotish 2025 Singh Rashi Bhavishyafal in Hindi Know Leo sign Horoscope predictions for New Year  2025
सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala

फरवरी 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना सुख शांति वाला रहेगा। इस महीने की शुरुआत में कुछ शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है।  इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार की वाद विवाद की स्थिति से स्वयं को बचाना होगा। आपके मित्रों के माध्यम से आपका पैसा कहीं अच्छी जगह इन्वेस्ट हो सकता है। आप ब्याज पर किसी से पैसा भी ले सकते हैं। 

अनुशासन का पालन करना होगा। अपने से बड़ों का सम्मान करें और शरीर के आराम पर भी ध्यान दें। आपकी जमा पूंजी महत्वपूर्ण कार्यों में खर्च हो सकती है। आपके परिवार में धार्मिक और मांगलिक कार्य होने की संभावना है। आपकी वाणी की मधुरता के कारण लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं। भाई बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। अपने धैर्य और पराक्रम को बनाए रखना होगा। अपनी इच्छा शक्ति का विकास करें और भावुकता में निर्णय नहीं लेने है। 

संपत्ति खरीदने के लिए यह महीना अच्छा नहीं है। जल्दबाजी करना ठीक नहीं होगा। माता-पिता के साथ व्यवहार अच्छा बना रहेगा। प्रतिष्ठा होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा। माता-पिता को संतान की ओर से विशेष चिंता नहीं रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सोच समझकर निर्णय लेना होगा। पति-पत्नी के बीच मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyotish 2025 Singh Rashi Bhavishyafal in Hindi Know Leo sign Horoscope predictions for New Year  2025
सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala

मार्च 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना सकारात्मक रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य बनने के संकेत हैं। जिनकी शादी नहीं हुई है उनका विवाह तय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में साझेदारी करने से आपको फायदा होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। भौतिक वस्तुओं के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। साहित्य और संगीत के प्रति रुचि जागृत होगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। आप विदेश भी जा सकते हैं। सगे संबंधी और मित्रों पर धन खर्च होगा। 

आप अपने अच्छे व्यवहार से समाज में प्रसिद्ध होंगे। आर्थिक मामलों में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। धन की आय के साथ व्यय भी उसी अनुपात में हो सकता है। अपने कार्यों को दूसरों के भरोसे ना छोड़े। स्वयं ही करें। इस महीने संपत्ति खरीदने के योग दिखाई दे रहे हैं। माता-पिता का स्नेह सहयोग प्राप्त होगा। 

समाज में मान सम्मान की वृद्धि होगी। समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को इस महीने कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अत्याधिक आत्मविश्वास से बचना होगा। प्रेम संबंध में एक दूसरे पर विश्वास को बनाए रखें। माता-पिता को संतान पक्ष की ओर से विशेष परेशानी नहीं होगी। 

विज्ञापन
Jyotish 2025 Singh Rashi Bhavishyafal in Hindi Know Leo sign Horoscope predictions for New Year  2025
सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala

अप्रैल 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना उनके कार्य सिद्धि का महीना कहा जा सकता है। इस महीने आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अपनी भावनाओं के अनुसार ही किसी प्रकार का समझौता करें। स्थिति को देखते हुए ही कोई कार्य करें। विरोधी पक्ष के समक्ष अपनी परेशानी को उजागर न करें। अन्यथा लोग इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। वाद विवाद वाली स्थिति से आपको बचना होगा। 

महीने की शुरुआत में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि महीने के अंत में आपका खर्चा बढ़ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी को कुछ ऐसा ना कहे जो कड़वा हो। परिवार में मतभेद उभर सकते हैं। इस स्थिति से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। बुखार जोड़ों में दर्द होने की संभावना दिखाई दे रही है। महीने की शुरुआत में आप कोई गाड़ी खरीद सकते हैं। 

माता-पिता की ओर ध्यान दें। आप उनकी सेहत को लेकर परेशान होंगे। सगे भाई बहनों का सहयोग बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए महीना बहुत अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा में चयन हो सकता है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। प्रेम प्रसंग में कड़वाहट आ सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed