Vrishabh Rashifal 2025 : कैसा रहेगा वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2025, जानें हर महीने का राशिफल
Vrishabh Rashi Horoscope 2025: साल 2024 की तरह ही नया साल 2025 में भी कई सारे ग्रह गोचर होंगे जो सभी राशियों को कहीं ना कहीं प्रभावित करेंगे। ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर से जानते हैं वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अधिक लाभ और सुविधादायक रहेगा। हर स्थिति में अपने कार्यों के प्रति गंभीरता रखे। रुके हुए कुछ कार्य सिद्ध होने की संभावना है। संयम बनाए रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। अपने खान-पान के प्रति विशेष सावधानी रखनी होगी। कार्य क्षेत्र के संबंध में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय नहीं ले। आर्थिक क्षेत्र में नीतियों को अच्छी तरह समझना होगा। कोई नई योजना पर धन खर्च हो सकता है।
अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने पर ध्यान दें। भाई बहनों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। अपने धैर्य को कम न होने दें। भूमि भवन वाहन आदि को खरीदने बेचने के लिए समय अच्छा है। अगर आप अधिक प्रयास करेंगे तो संपत्ति से जुड़ा कोई कार्य भी बन सकता है।
माता-पिता का सहयोग बना रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना सकारात्मक रहेगा। महीने के आखिर में कुछ कष्ट हो सकता है। प्रेम प्रसंग आदि में स्थित सकारात्मक रहेगी। संतान पक्ष की भावनाओं का सम्मान करें। शत्रु पक्ष से कोई विशेष परेशानी नहीं होगी। पति-पत्नी के मध्य सामंजस बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
फरवरी 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अंत में अत्यधिक लाभ और उन्नतिकारक रहेगा। परिवार में भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। अपने व्यवहार और व्यक्तित्व में निखार लाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छोटी यात्राओं के योग दिखाई दे रहे हैं। मन में प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। माता-पिता के विचारों को समझने का प्रयास करें।
घर के सभी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। पूंजी निवेश कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियां को निभाने का मौका मिलेगा। भाई बहनों के साथ व्यवहार अच्छा रखना होगा। अपने साहस और धैर्य को कम न होने दें। भूमि और वाहन से जुड़े कार्यों के लिए इस महीने ग्रह नक्षत्र की स्थिति अनुकूल नहीं है।
माता-पिता के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें। विद्यार्थियों को अध्ययन के क्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। प्रेम प्रसंग आदि में सोच समझकर निर्णय लेना चाहिए। संतान पक्ष के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। शत्रु पक्ष की ओर से कोई परेशानी आ सकती है। पति-पत्नी के मध्य परस्पर सहयोग बना रहेगा।
मार्च 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अत्यधिक परिश्रम करने वाला महीना रहेगा। अपने बुद्धि विवेक से सोच विचार कर कोई भी कदम उठाने का निर्णय लें। अपने इष्ट मित्रों के साथ व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। संयम बनाए रखें तथा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। जमा पूंजी और धन की वृद्धि होगी। आप धन का सही जगह इस्तेमाल करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी को कड़वे वचन ना कह दे। ऐसा करने पर आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सभी के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें। भाई बहनों के साथ तालमेल बनाकर चलें। धैर्य और पराक्रम में वृद्धि होगी। कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें। भूमि , मकान, वाहन को खरीदने बेचने के लिए इस महीने स्थिति अच्छी रहेगी। कार्य सिद्ध होगी। माता-पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। इस महीने विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। स्फूर्ति आएगी।
प्रेम प्रसंग आदि में एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। संतान पक्ष पर कुछ धन खर्च हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सोच समझकर निर्णय लेना होगा। पति-पत्नी के मध्य कुछ मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन में देरी हो सकती है।
अप्रैल 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना कुछ दौड़ भाग करने वाला रहेगा। आपके जो कुछ मित्र हैं उनके साथ मिलकर आप किसी कार्य को संपादित करेंगे। अपने बुद्धि विवेक से निर्णय लेना चाहिए। किसी के बहकावे में ना आए। छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ परेशानी आपके सामने आ सकती है। महीने की शुरुआत में धन प्राप्ति के अवसर बनेंगे। हालांकि महीने के अंत में आपके खर्चों में वृद्धि देखी जा सकती है। हो सकता है कि आप अपने किसी कार्य के लिए किसी से पैसा उधार ले।
भाई बहनों के साथ कुछ तकलीफ हो सकती है। संगीत नृत्य कला आदि में आपकी रुचि बढ़ेगी। अगर आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो उससे पहले उसकी जांच परख कर ले। किसी भी प्रकार से जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको दिक्कत दे सकता है। आपको पछताना भी पड़ सकता है। आपकी मां का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। हालांकि आप अपनी मां की सेहत को लेकर थोड़े परेशान भी हो सकते हैं।
विद्यार्थी वर्ग के लिए यह महीना संघर्षमय रहेगा। अध्ययन में आपका मन नहीं लगेगा। इधर-उधर की बातों से अपने मन को विचलित न होने दें। पढ़ाई में मन लगाने का प्रयास करें। प्रेम प्रसंग आदि में व्यवहार अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में कुछ राहत प्राप्त होगी। पति-पत्नी के मध्य कुछ मतभेद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कुछ धार्मिक यात्राओं में साधु संतों से मुलाकात हो सकती है।