साल 2024 के 12 माह की समयावधि पूर्ण होने जा रही है और दिसंबर के बाद यह वर्ष समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर वर्ष 2024 पूर्ण रूप से वर्ष शनि के प्रभाव में रहा। अपनी मूल त्रिकोणराशि कुंभ में 30 साल बाद प्रवेश करने वाले न्याय के देवता शनिदेव अब कुंभ राशि से विदा लेकर अगले वर्ष यानी 2025 मार्च में देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे।
Kumbh Rashifal 2025 : कैसा रहेगा कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2025, जानें हर महीने का राशिफल
Kumbh Rashi Horoscope 2025: साल 2024 की तरह ही नया साल 2025 में भी कई सारे ग्रह गोचर होंगे जो सभी राशियों को कहीं ना कहीं प्रभावित करेंगे। ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर से जानते हैं कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी 2025 : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उतना उत्तम नहीं रहने वाला है। इस महीने आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। संपत्ति से जुड़े कार्यों में भाग दौड़ होगी परंतु कार्य बनने की संभावना है। इस महीने के अंत में आपकी स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। अपने धैर्य को कम ना होने दें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
विरोधी पक्ष को आपकी कमजोरी पता नहीं चलनी चाहिए। मित्रों का व्यवहार अच्छा रहेगा। अधिक विवाद वाली स्थिति से बचें। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें। आपके घर में भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। परस्पर सुख सहयोग बना रहेगा। व्यक्तित्व में सुधार करें।
आपकी मीठी वाणी के कारण लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। संगीत, साहित्य आदि के प्रति रुचि पैदा होगी। माता-पिता के साथ व्यवहार अच्छा बनाए रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए महीना अच्छा रहेगा ,प्रेम प्रसंग में कुछ परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष से कुछ परेशानियां मिल सकती हैं। वैवाहिक जीवन में सुख सहयोग बना रहेगा।
फरवरी 2025 : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना उन्नति कारक रहेगा। हालांकि छोटी-छोटी समस्याएं आपके सामने इस महीने आती रहेगी। उन समस्याओं को अत्यधिक न बढ़ने दें। समाधान करने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों के बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं। व्यवहार सकारात्मक रखें। इस महीने के अंत में लंबी यात्रा होने की संभावना है।
साझेदारी में कोई काम ना करें। धन का सदुपयोग करें आपकी पूंजी सोच समझकर ही निवेश करें। जोखिम न लें। अनावश्यक खर्चे से बचें। भाई बहनों के साथ तालमेल में कुछ कमी हो सकती है। साथ-साथ कार्य करने में परेशानी हो सकती है। अपने धैर्य और साहस को बनाए रखें।
संपत्ति की खरीद के लिए यह महीना अच्छा नहीं है। भाग दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य में सफलता की संभावनाएं थोड़ी कम है। विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई के प्रति रुचि कम हो सकती है। प्रेम संबंध में परेशानी रहेगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के आपस में मधुर संबंध बने रहेंगे।
मार्च 2025 : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभ कारक रहेगा। आप परिश्रम करेंगे और उसका अनुकूल फल भी आपको प्राप्त होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए अधिक परिश्रम करेंगे। महीने के अंत में रुके हुए कार्यों को सिद्ध करने का प्रयास करें। आपके मित्रों के साथ सहयोग बढ़ने की संभावना है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। भावुकता में आकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना है।
इस महीने की शुरुआत में लंबी यात्रा होने की संभावना है। आपको अपनी सोच को सकारात्मक रखना होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से कड़वे वचन ना बोले। महत्वपूर्ण कार्यों में सोच समझकर निर्णय लेने का समय है। भाई बहनों के साथ मिलकर कोई कार्य करने से फायदा हो सकता है। साहित्य में रुचि पैदा होगी। संपत्ति को खरीदने बेचने के लिए महीना अच्छा है। प्रयास करते रहिए। आपको सफलता प्राप्त हो जाएगी। आप इसके लिए किसी से पैसा उधार भी ले सकते हैं।
अपनी बुरी आदतों को दूर करने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को इस महीने विशेष प्रयास करने से सफलता प्राप्त होगी। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग आदि के क्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। पति-पत्नी के मध्य सामंजस्य बना रहेगा।
अप्रैल 2025 : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना शुभ फलदायक रहेगा। लंबे समय से आपके रुके हुए कार्य बनने की संभावना है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी समस्याओं का स्वयं समाधान ढूंढने का प्रयास करें। दूसरों के भरोसे ना रहे। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं। परिवार में सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रखें। परस्पर मतभेद उभर सकते हैं। अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। किसी को कड़वे वचन ना बोले। वाणी में मधुरता बनाए रखें। संगीत और नृत्य आदि के क्षेत्र में रुचि उत्पन्न हो सकती है। सगे भाई बहनों के साथ मिलकर कार्य करने से लाभ प्राप्त होगा। माता-पिता की ओर से सुख सहयोग प्राप्त होगा।
विद्यार्थी वर्ग के लिए महीना अनुकूल नहीं है। आपको अध्ययन में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम प्रसंग में संयम से काम लेना होगा। स्थिति बिगड़ सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि कम होगी। खर्च अधिक होने की संभावना है।