फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meen Rashifal 2025 : कैसा रहेगा मीन राशि के जातकों के लिए साल 2025, जानें हर महीने का राशिफल

Wed, 20 Nov 2024 12:25 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 12:25 PM IST
सार

Meen Rashi Horoscope 2025: साल 2024 की तरह ही नया साल 2025 में भी कई सारे ग्रह गोचर होंगे जो सभी राशियों को कहीं ना कहीं प्रभावित करेंगे। ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर से जानते हैं मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? 

विज्ञापन
Jyotish 2025 Meen Rashi Bhavishyafal in Hindi Know Pisces sign Horoscope predictions for New Year  2025
मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala

साल 2024 के 12 माह की समयावधि पूर्ण होने जा रही है और दिसंबर के बाद यह वर्ष समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर वर्ष 2024 पूर्ण रूप से वर्ष शनि के प्रभाव में रहा। अपनी मूल त्रिकोणराशि कुंभ में 30 साल बाद प्रवेश करने वाले न्याय के देवता शनिदेव अब कुंभ राशि से विदा लेकर अगले वर्ष यानी 2025 मार्च में देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। 



जाहिर है वर्ष 2023 से वर्ष 2024 तक शनि के कारण पूरी दुनिया के साथ हर जातक का जीवन प्रभावित रहा। अच्छे और बुरे दोनों ही फल प्राप्त होते रहे। विशेष रूप से कुंभ, मकर, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती और ढैया का प्रभाव रहने से यह वर्ष ना केवल उथल-पुथल वाला रहा बल्कि कई बड़े परिवर्तन भी कर गया। राहु-केतु और देवगुुरु बृहस्पति के गोचर का भी प्रभाव वर्ष भर दिखा। इधर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक बदलावों के बीच यह वर्ष पारिवारिक और निजी जीवन को बदलने वाला रहा।  बहरहाल, नवंबर माह बीत रहा है और दिसंबर लगते ही साल के 365 दिनों का यह चक्र अपनी समाप्ति की ओर होगा, ऐसे में ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर स्वाभाविक जिज्ञासा हर आम और खास व्यक्ति के भीतर होती है कि आखिर नया साल जीवन के लिए कैसा होगा? 

प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी अमर उजाला अपने पाठकों के लिए विद्वान ज्योतिषियों द्वारा 12 राशियों के आधार नए साल में होने वाले ग्रह परिवर्तनों और नए साल में ग्रह गोचर के प्रभावों को वार्षिक राशिफल 2025 की श्रृंखला में प्रस्तुत कर रहा है। ज्योतिषी आंनद पराशर द्वारा वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर  माह तक के भविष्यफल को यहां विस्तार से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह राशिफल चंद्र राशिफल पर आधारित है। चंद्र राशि का अर्थ है आपकी पत्रिका या लग्न कुंडली में चंद्रमा जहां विराजित है वही राशि आपकी चंद्र राशि है। 

उपरोक्त राशिफल सटीक ज्योतिषीय गणना के आधार पर तैयार किया गया है। हालांकि ज्योतिष एक जटिल और वृहद गणनाओं वाला विषय है, लिहाजा इस राशिफल को पाठक चंद्र राशि के अनुसार ही देखें क्योंकि व्यक्ति विशेष की पत्रिका का भविष्यफल चल रही महादशा, अंतर्दशा और  ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही दिया जा सकता है।  आप सभी को अमर उजाला परिवार की ओर से नववर्ष 2025 की मंगल और शुभकामना- 

पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2025-  

Jyotish 2025 Meen Rashi Bhavishyafal in Hindi Know Pisces sign Horoscope predictions for New Year  2025
मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala

जनवरी 2025 : मीन राशि के जातकों के लिए यह महीना सकारात्मक रहेगा ऐसी संभावना ग्रह नक्षत्र की चाल बता रही है। इस महीने की शुरुआत अच्छे लाभ से होगी और कार्य क्षेत्र में भी लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे। अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना ठीक रहेगा। अपनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर निर्णय लेना आपके लिए शुभ रहेगा। 

मित्रों के साथ मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप अपनी पसंद की वस्तुओं को खरीदने में पैसा खर्च करेंगी। सामाजिक मान सम्मान के प्रति जागरूक रहें। लोभ ना करें। भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना है। पूंजी का निवेश सोच समझ कर करना होगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। परिवार में आपसी तालमेल बनाए रखें। 

संपत्ति को खरीदने और बेचने के लिए यह महीना ठीक नहीं है। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंता बनी रहेगी। आपके हृदय में गरीबों की सेवा करने की इच्छा जागृत होगी। विद्यार्थियों के लिए महीने का अंत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा। पूजा पाठ आदि में मन लगेगा।  

Jyotish 2025 Meen Rashi Bhavishyafal in Hindi Know Pisces sign Horoscope predictions for New Year  2025
मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala

फरवरी 2025 : मीन राशि के जातकों के लिए इस महीने के आखिरी कुछ दिन आर्थिक लाभ और उन्नति के रहेंगे। कुछ रुके हुए कार्य बनने के योग बनेंगे। आप अपनी समस्याओं को स्वयं निपटारा करने का प्रयास करें। दूसरों के भरोसे अपने महत्वपूर्ण कार्यों को न छोड़े। अपने दोस्तों के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं। अपनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में निर्णय लेना अच्छा रहेगा। 

धैर्य धारण करें। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं करें। आपके शत्रु आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। उनके समक्ष अपनी कमजोरी को उजागर न करें। आर्थिक क्षेत्र में प्रयासरत रहने से लाभ होने की संभावना बनेगी। किसी शादी समारोह में जाने के योग बन सकते हैं। योजना बनाकर कार्य करने से फायदा होगा। 

भाई बहनों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक रहेगा। माता-पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। संतान पक्ष के साथ तालमेल बनाकर रखने से अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyotish 2025 Meen Rashi Bhavishyafal in Hindi Know Pisces sign Horoscope predictions for New Year  2025
मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala

मार्च 2025 : मीन राशि के जातकों के लिए यह महीना सामान्य और सफलता देने वाला रहेगा। इस महीने के अंत में आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जा सकते हैं। अपनी समस्याओं का समाधान शीघ्र करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना ठीक रहेगा। मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही अपने मित्रों के साथ कार्य करने से कुछ फायदा भी हो सकता है। भावनात्मक रूप से अपने आप को नियंत्रित रखना होगा।
अपनी सोच को सकारात्मक रखें। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि आएगी। लेखन, गायन, नृत्य के प्रति रुचि उत्पन्न हो सकती हैं। अधिक परिश्रम से बचें। थोड़ा आराम भी करें। अपनी जमा पूंजी का सही तरीके से प्रयोग करें। पैसा आएगा लेकिन उसी हिसाब से खर्च भी होगा। यात्रा करते समय खाने-पीने में सावधानी रखें।

भाई बहनों की ओर से मन में चिंता रह सकती है।  अपने परिश्रम के बल पर स्थिति में सुधार कर सकते हैं। माता-पिता के साथ अच्छा व्यवहार करें। परोपकार की भावना जागृत होगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अध्ययन की दृष्टि से अच्छा रहेगा। संतान का बर्ताव सहयोग वाला रहेगा। 

विज्ञापन
Jyotish 2025 Meen Rashi Bhavishyafal in Hindi Know Pisces sign Horoscope predictions for New Year  2025
मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala

अप्रैल 2025 : मीन राशि के जातकों के लिए यह महीना उन्नतिदायक रहने वाला है। इस महीने विशेष उन्नति और लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना अच्छा रहेगा। आपको अच्छे खाने पीने का सुख प्राप्त होगा। अपनी आवश्यकताओं पर नियंत्रण रखें। किसी के बहकावे में नहीं आए। आर्थिक मामलों में सोच विचार कर निर्णय लेना चाहिए। आप अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए बैंक से पैसा ले सकते हैं। 

खाने-पीने में परहेज रखें। आपकी जमा पूंजी खर्च हो सकती है। वाणी पर संयम रखना होगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। संपत्ति को खरीदने बेचने के लिए समय अच्छा है। 

माता-पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि आपके गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से कुछ चिंताएं बन सकती हैं। पति-पत्नी के मध्य तालमेल बना रहेगा। पत्नी की सरकारी नौकरी लग सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed