फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kark Rashifal 2025 : कैसा रहेगा कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2025, जानें हर महीने का राशिफल

Wed, 18 Dec 2024 08:49 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 18 Dec 2024 08:49 AM IST
सार

Kark Rashi Horoscope 2025: साल 2024 की तरह ही नया साल 2025 में भी कई सारे ग्रह गोचर होंगे जो सभी राशियों को कहीं ना कहीं प्रभावित करेंगे। ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर से जानते हैं कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? 

विज्ञापन
Jyotish 2025 Kark Rashi Bhavishyafal in Hindi Know Cancer sign Horoscope predictions for New Year  2025
कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala

साल 2024 के 12 माह की समयावधि पूर्ण होने जा रही है और दिसंबर के बाद यह वर्ष समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर वर्ष 2024 पूर्ण रूप से वर्ष शनि के प्रभाव में रहा। अपनी मूल त्रिकोणराशि कुंभ में 30 साल बाद प्रवेश करने वाले न्याय के देवता शनिदेव अब कुंभ राशि से विदा लेकर अगले वर्ष यानी 2025 मार्च में देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। 



जाहिर है वर्ष 2023 से वर्ष 2024 तक शनि के कारण पूरी दुनिया के साथ हर जातक का जीवन प्रभावित रहा। अच्छे और बुरे दोनों ही फल प्राप्त होते रहे। विशेष रूप से कुंभ, मकर, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती और ढैया का प्रभाव रहने से यह वर्ष ना केवल उथल-पुथल वाला रहा बल्कि कई बड़े परिवर्तन भी कर गया। राहु-केतु और देवगुुरु बृहस्पति के गोचर का भी प्रभाव वर्ष भर दिखा। इधर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक बदलावों के बीच यह वर्ष पारिवारिक और निजी जीवन को बदलने वाला रहा।  बहरहाल, नवंबर माह बीत रहा है और दिसंबर लगते ही साल के 365 दिनों का यह चक्र अपनी समाप्ति की ओर होगा, ऐसे में ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर स्वाभाविक जिज्ञासा हर आम और खास व्यक्ति के भीतर होती है कि आखिर नया साल जीवन के लिए कैसा होगा? 

प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी अमर उजाला अपने पाठकों के लिए विद्वान ज्योतिषियों द्वारा 12 राशियों के आधार नए साल में होने वाले ग्रह परिवर्तनों और नए साल में ग्रह गोचर के प्रभावों को वार्षिक राशिफल 2025 की श्रृंखला में प्रस्तुत कर रहा है। ज्योतिषी आंनद पराशर द्वारा वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर  माह तक के भविष्यफल को यहां विस्तार से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह राशिफल चंद्र राशिफल पर आधारित है। चंद्र राशि का अर्थ है आपकी पत्रिका या लग्न कुंडली में चंद्रमा जहां विराजित है वही राशि आपकी चंद्र राशि है। 

उपरोक्त राशिफल सटीक ज्योतिषीय गणना के आधार पर तैयार किया गया है। हालांकि ज्योतिष एक जटिल और वृहद गणनाओं वाला विषय है, लिहाजा इस राशिफल को पाठक चंद्र राशि के अनुसार ही देखें क्योंकि व्यक्ति विशेष की पत्रिका का भविष्यफल चल रही महादशा, अंतर्दशा और  ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही दिया जा सकता है।  आप सभी को अमर उजाला परिवार की ओर से नववर्ष 2025 की मंगल और शुभकामना- 

पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2025-  

Jyotish 2025 Kark Rashi Bhavishyafal in Hindi Know Cancer sign Horoscope predictions for New Year  2025
मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2025?  - फोटो : amar ujala

जनवरी 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभदायक रहने वाला है। इस महीने आपको सुख और सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके कार्य में उन्नति होगी। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस महीने आप किसी दूर स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं। परिवार में धार्मिक और मांगलिक कार्य होने की संभावना है। 

इष्ट मित्रों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ नए बदलाव आ सकते हैं। आपको अपनी आजीविका की ओर ध्यान देना चाहिए। अपने ऊपर अधिक विश्वास करें। दूसरों के बहकावे में नहीं आए। अपनी प्रतिभा का लाभ उठाने का प्रयास करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अगर आप पूंजी को निवेश करते हैं तो भविष्य में आपको फायदा होगा। 

आप अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने में सक्षम होंगे। भाई बहनों को आपको कहीं बाहर घूमने के लिए लेकर जाना चाहिए और आर्थिक सहायता भी करनी चाहिए। भौतिक सुविधाओं में इस महीने वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अध्ययन की दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि होगी। प्रेम संबंध में एक नई आशा की किरण दिखाई देगी। संतान पक्ष की ओर से चिंताएं कम होगी। पति-पत्नी के आपसी सहयोग में कमी आ सकती है। कार्य क्षेत्र में परिश्रम करना पड़ेगा।  

Jyotish 2025 Kark Rashi Bhavishyafal in Hindi Know Cancer sign Horoscope predictions for New Year  2025
कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala

फरवरी 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना कुछ नया सीखने का रहेगा। इस महीने आप कोई नई चीज सीख सकते हैं जिससे आने वाले समय में आपको फायदा होगा। किसी विशेष कार्य को लेकर आपको अपने शहर के बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। इस महीने आपको वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा। सगे संबंधियों के साथ तालमेल में कमी हो सकती है। 

स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। सकारात्मक सोच के साथ आपको आगे बढ़ना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं। धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति आपका रूझान कम हो सकता है। आपको अपने घर में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना होगा। इस महीने आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। 

अगर संपत्ति और वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह महीना अच्छा नहीं है। समाज में प्रतिष्ठा बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए महीना अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंग में कुछ कठिनाई आ सकती है। संतान की ओर से कोई विशेष परेशानी नहीं होगी। पति-पत्नी के मध्य तालमेल में कमी की संभावना दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyotish 2025 Kark Rashi Bhavishyafal in Hindi Know Cancer sign Horoscope predictions for New Year  2025
कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala

मार्च 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना शुरुआत में बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने बलबूते पर कोई बड़ा कार्य संपादित कर सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस महीने के अंत में आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आपके मित्रों की ओर से किसी भी प्रकार का सहयोग इस महीने प्राप्त नहीं होगा। इस महीने आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। 

आपको अपने धन का सदुपयोग करना चाहिए। आपको फिजूल खर्ची खत्म करनी होगी। साहित्य और संगीत के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। 

जमीन जायदाद खरीद सकते हैं। हालांकि यह काम आपको माता-पिता की सलाह लेकर करना होगा। संतान पक्ष की ओर से कोई विशेष परेशानी नहीं होगी। अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आपके व्यवसाय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

विज्ञापन
Jyotish 2025 Kark Rashi Bhavishyafal in Hindi Know Cancer sign Horoscope predictions for New Year  2025
कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala

अप्रैल 2025 : कर्क राशि की जातकों के लिए यह महीना शुभ फल दायक रहेगा। महीने की शुरुआत में आपको अपने व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में आपके संघर्ष का भी सामना करना पड़ेगा लेकिन आपको धन का फायदा होता रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा।  

कार्यक्षेत्र में बदलाव के विषय में योजना बन सकती है। जब तक कार्य सिद्ध ना हो जाए किसी से ना कहे। अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मतभेद हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। किसी को कड़वे वचन ना कहें। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। संपत्ति खरीदने के लिए महीना अच्छा है। 

माता-पिता की ओर से धन का सहयोग भी प्राप्त होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। इस महीने आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed