Guru Gochar 2025: नववर्ष 2025 अब आरंभ हो चुका है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर वर्ष ग्रहों के गोचर और उसके चाल में बदलाव का प्रभाव देश-दुनिया के साथ हर एक राशि के जातकों के जीवन पर अवश्य ही पड़ता है। साल 2025 में सभी ग्रहों में शुभ फल प्रदान करने वाले देवगुरु बृहस्पति करीब एक वर्ष बाद राशि बदलने वाले हैं। ऐसे में इस साल गुरु कब, किस समय और किस स्थितियों में राशि परिवर्तन करेंगे इसको जानना ज्योतिषीय द्दष्टिकोण से बहुत ही जरूरी हो जाता है। शास्त्रों में देवगुरु का विशेष महत्व होता है। गुरु के प्रभाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब भी गुरु अस्त होता है तो सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य कुछ समय के लिए रूक जाते हैं। शुभ ग्रहों की श्रेणी में आने वाले देवगुरु बृहस्पति का गोचर हर एक मायने में विशेष है।
Guru Gochar 2025: इस साल देवगुरु बृहस्पति के दो गोचर का बनेगा अनूठा संयोग, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव
Guru Gochar 2025: साल 2025 में गुरु का गोचर बहुत ही खास रहने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवगुरु बृहस्पति करीब 13 महीनों के बाद ही राशि परिवर्तन करते हैं। लेकिन इस वर्ष गुरु अतिचारी होकर दो बार राशि परिवर्तन करेंगे और दो बार इनकी चाल में बदलाव आएगा। गुरु के दो बार गोचर होने पर यह अतिचारी होकर सभी राशियों पर प्रभाव डालेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2025 में मेष राशि पर गुरु का प्रभाव
राशिचक्र की पहली राशि मेष में गुरु नवम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं। नवम भाव भाग्य और धर्म का जबकि द्वादश भाव व्यय का माना जाता है। साल 2025 में गुरु का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा। कुंडली का तीसरा भाव साहस और पराक्रम का होता है। गुरु बृहस्पति आपके तीसरे भाव में विराजमान होकर सप्तम, नवम और एकादश भाव पर अपनी शुभ द्दष्टि डालेंगे। गुरु के साल 2025 में राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों पर रहने वाली है। भाग्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं। साल 2025 में धार्मिक यात्राएं ज्यादा होंगी। व्यापार में तरक्की और धन लाभ के अच्छे योग होंगे। देवगुरु की शुभ द्दष्टि होने से बिजनेस में तरक्की, वैवाहिक जीवन में सुख-शांति, कार्य में सफलता और आमदनी में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जिन लोगों का विवाह अभी नहीं उनका साल 2025 में विवाह हो सकता है।
साल 2025 में वृषभ राशि पर गुरु का प्रभाव
वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2025 में गुरु का गोचर विशेष उन्नति दिलाने में सहायक होगा। नौकरी और कारोबार में तरक्की और लाभ के योग बनेंगे। वृषभ राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति अष्टम और एकादश भाव के स्वामी होकर साल 2025 में मिथुन राशि में गोचर करने पर यह आपके दूसरे भाव यानी धन भाव में प्रवेश करेंगे। कुंडली के दूसरे भाव से धन, वाणी, परिवार और संचित धन का विचार किया जाता है। साल 2025 में गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करने से वृषभ राशि के जातकों के लिए दूसरे भाव में विराजमान होकर छठे, अष्टम और दशम भाव पर द्दष्टि रखेंगे। गुरु के गोचर करने से इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति, अचानक से धन लाभ और व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त के योग होगा। गुरु के गोचर करने से वैवाहिक जीवन और संतान सुख की प्राप्ति होगी। साल 2025 में आपके लिए धन संचय में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
साल 2025 में मिथुन राशि पर गुरु का प्रभाव
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति का गोचर बहुत ही लाभकारी साबित होगा। मिथुन राशि में गुरु का गोचर आपके जीवन में काफी प्रभावशाली रहेगा। इस साल जो लोग संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं उनका सपना पूरा हो सकता है। मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु सप्तम और दशम भाव के स्वामी होते हैं। साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके लग्न भाव में होगा। ऐसे में आपके विचार और व्यक्तित्व में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। साल 2025 में गुरु लग्न भाव में विराजमान होकर आपके पंचम, सप्तम और नवम भाव में द्दष्टि रखेंगे। इससे शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को अच्छी सफलता और दांपत्य जीवन में सुख और संतान की प्राप्ति होती है। भाग्य का अच्छा साथ पूरे वर्ष मिलेगी। जो कार्य अटके चल रहे थे वह साल 2025 में गुरु के गोचर होने के बाद से पूरे होने लगेंगे। जो लोग साल 2025 में विवाह करने के इच्छुक हैं उनका विवाह हो सकता है। धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी। नौकरी के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं और व्यापार में तरक्की और मुनाफे के योग बनेंगे।
Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?
साल 2025 में कर्क राशि पर गुरु का प्रभाव
साल 2025 में गुरु का गोचर आपके लिए द्वादश भाव में होगा। कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु छठे और नवम भाव के स्वामी होते हैं। कुंडली का द्वादश भाव व्यय, खर्च और आध्यात्म को दर्शाता है। देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में परिवर्तन करने पर इनकी शुभ द्दष्टि आपक चौथे, छठे और अष्टम भाव पर होगी। साल 2024 में गुरु आपके द्वादश भाव में प्रवेश करने पर धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। इस दौरान धार्मिक यात्राओं का योग भी बनेगा। इसके अलावा परिवार के सुख के संसाधनों में वृद्धि होगी। आपको अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। उत्तम शिक्षा, सुख-शाांति और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।
Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव