Mangal Gochar 2026: मंगल वर्तमान में मिथुन में विराजमान हैं और जल्द ही यहां से अपना गोचर पूरा करके अगली राशि में प्रवेश करने वाले हैं। दरअसल, 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को शाम 05 बजकर 03 मिनट पर मंगल अपनी नीच राशि कर्क में आएंगे। नीच राशि में मंगल का गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय लेकर आ सकता है। लेकिन इससे पहले यानी 18 सितंबर तक का समय कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ और चमत्कारी साबित हो सकता है। इस अवधि में कुछ जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिल सकता है। करियर में सफलता, नए अवसर और नौकरी से जुड़े अच्छे मौके मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं, कारोबारियों को भी लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मंगल के कर्क राशि में गोचर से पहले किन राशियों के लिए समय बेहद खास रहने वाला है।
लकी राशियां: 18 सितंबर तक इन राशियों के लिए चमत्कारी रहेगा समय, भाग्य का खुलेगा द्वार
Mangal Gochar 2026: 18 सितंबर को मंगल अपनी नीच राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं। इससे कुछ राशियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। लेकिन उससे पहले का समय कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय भाग्यशाली साबित हो सकता है। आपके कई अटके हुए काम पूरे होने के योग हैं और भाग्य का साथ मिलने से सफलता की राह आसान होगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। वहीं, कारोबारियों को उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपकी मेहनत रंग ला सकती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है। आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर आप जा सकते हैं।
शुक्र राहु नक्षत्र गोचर: मकर सहित इन राशि वालों को होगा बंपर लाभ, बनने लगेंगे सभी अटके काम
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के कामकाज में कई अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई अच्छी डील मिलने के योग हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है। व्यापार आपका आगे बढ़ेगा और आप पहले से अधिक मजबूत स्थिति में रहेंगे। सही रणनीति से लिया गया फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कला कौशल में निखार आने से आपका प्रभाव पहले से अधिक बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को भी कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और आपकी मेहनत को पहचान मिलने की संभावना है।
सूर्य गोचर 2026: 17 सितंबर से बदलेंगे इन राशियों के दिन, 4 को फायदा और 4 को रहना होगा सतर्क
धनु राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
धनु राशि वालों के लिए यह समय सफलता और तरक्की लेकर आ सकता है। नए लोगों से आप मिलेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा और किसी नई योजना से बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। आत्मविश्वास के दम पर आप कोई ऊंचा मुकाम हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं। ज्योतिषियों की मानें, तो आने वाला समय आपके लिए कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है।
साप्ताहिक राशिफल (07 से 13 सितंबर): 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानें करियर, धन और प्रेम का हाल