फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   shani transit 2026 shani rashifal saturn transit in mercury nakshatra

शनि की चाल बदलते ही 31 दिनों तक इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा, आय में होगी वृद्धि

Tue, 08 Sep 2026 06:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 08 Sep 2026 06:45 PM IST
सार

शनि के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों पर अच्छा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आय में इजाफा और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा मुकाम हासिल हो सकता है। 

विज्ञापन
shani transit 2026 shani rashifal saturn transit in mercury nakshatra
शनि नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : adobe stock

विस्तार

ज्योतिष में शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं जो एक राशि में लगभग ढाई वर्षों तक रहते हैं। जब शनि की चाल बदलती है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। आपको बता दें शनि इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और 9 अक्तूबर 2026 तक शनि बुध रेवती नक्षत्र में विराजमान रहने वाले हैं। शनि का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए अच्छा और शुभ हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए यह गोचर लाभकारी रहेगा। 
विज्ञापन


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए रेवती नक्षत्र में शनि का गोचर करना बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाला होगा। इससे आपके धन प्राप्ति के नए-नए अवसर मिलेंगे। जो लोग व्यापार में हैं उनको बिजनेस से अच्छा खासा लाभ होगा। इस दौरान अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। 
विज्ञापन


तुला राशि 
बुध के नक्षत्र में शनि का गोचर करना तुला राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। यह समय आने वाले समय में आपके के लिए कई तरह के अवसरों में वृद्धि करेगा। जो लोग किसी काम-धंधे के मामले में कोई योजना बना रहे हैं उनको अच्छी कामयाबी मिलने वाली है। पारिवारिक मामलों में आपको परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या राशि 
शनि का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला होगा। जो लोग बिजनेस में हैं उनको आने वाले समय में कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आपकी आय में अचानक वृद्धि होगी जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। जो लोग किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर हैं उनको कुछ नए रास्ते मिल सकते हैं। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ और अच्छा साबित होगा। बुध के रेवती नक्षत्र में शनि का गोचर बहुत ही शुभ और शानदार रहेगा। इस दौरान आपकी आय में अचानक से फायद होगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। विवाह में आ रही कठिनाईयां दूर होंगी।

सूर्य-केतु युति 2026: 17 सितंबर तक इन राशि वालों का समय रहेगा गोल्डन, करियर-धन में मिलेगा बड़ा लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed