फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तुला राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, तुला और कर्क समेत इन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

Tue, 08 Sep 2026 08:50 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 08 Sep 2026 08:50 PM IST
सार

Trigrahi Yog 2026: अक्तूबर के महीने में तुला राशि में त्रिग्रही योग का संयोग बनेगा जिससे कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। 

विज्ञापन
trigrahi yog 2026 in tula rashi these zodiac sign will be lucky
तुला राशि में त्रिग्रही योग का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो दूसरे ग्रहों संग युति करते हैं, जिसे बहुत ही खास माना जाता है। इसके अलावा जब एक ही राशि में तीन ग्रह मौजूद होते हैं तो त्रिग्रही योग कहा जाता है। त्रिग्रही योग का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। पंचांग के अनुसार, अगले महीने यानी अक्टूबर में ऐसा ही ग्रहों का संयोग बनने वाला है जिससे कुछ राशियों के लिए करियर, धन और सफलता के लिहाज से बहुत ही खास माना जाता है। आपको बता दें कि तुला राशि में तीन ग्रहों का संयोग बनने वाला है। 11 अक्टूबर को चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होगा, जहां पर पहले से शुक्र और बुध दो ग्रह विराजमान हैं। जिससे तुला राशि में बुध, शुक्र और चंद्रमा का संयोग बनेगा। यह योग 11 से 13 अक्टूबर तक रहेगा। इसके बाद चंद्रमा वृश्चिक राशि में चले जाएंगे। इससे कुछ राशि वालों को अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। 


 

trigrahi yog 2026 in tula rashi these zodiac sign will be lucky
तुला राशि - फोटो : amar ujala

तुला राशि 
त्रिग्रही योग का प्रभाव तुला राशि वालों के लिए ऊपर अच्छा और सकारात्मक रहेगा। इससे आने वाले समय में आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी-कारोबार में नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी और रुके हुए कामों में गति आएगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत हैं। 

trigrahi yog 2026 in tula rashi these zodiac sign will be lucky
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
अक्टूबर माह में त्रिग्रही योग कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और फलदायी रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान नौकरी में नई तरह की जिम्मेदारियाां और बेहतर अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको नई योजना पर धन खर्च करने का अवसर मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
trigrahi yog 2026 in tula rashi these zodiac sign will be lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए तुला राशि में बना त्रिग्रही योग बहुत ही अच्छा साबित होगा। धन और करियर से जुड़े मामलों में आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जो काम लंबे समय से अधूरा था वह पूरा होगा। नौकरीपेशा जातकों को धन प्राप्ति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने संपर्कों का फायदा मिलेगा। इस योग से पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। 
विज्ञापन
trigrahi yog 2026 in tula rashi these zodiac sign will be lucky
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग नई तरह की योजनाओं को शुरू करने और करियर में आगे बढ़ने के लिए नए-नए तरह के अवसर मिलेंगे। धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार में कोई नई तरह की डील हो सकती है और नौकरी में तरक्की के अवसर बन सकते हैं। नौकरी में आपके ऊपर नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। धर्म-कर्म आपकी रूचि पहले के मुकाबले ज्यादा रहेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed