फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   shukra swati nakshatra parivartan these zodiac sign will be lucky

11 सितंबर को राहु के नक्षत्र में होगा शुक्र का गोचर, इन राशियों के मिलेंगे लाभ के सुनहरे मौके

Tue, 08 Sep 2026 07:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 08 Sep 2026 07:43 PM IST
सार

11 सितंबर 2026 को शुक्रदेव स्वाति नक्षत्र में परिवर्तन करेंगे जो इस नक्षत्र में 24 अक्तूबर तक रहेंगे।

विज्ञापन
shukra swati nakshatra parivartan these zodiac sign will be lucky
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala

विस्तार

ज्योतिष शास्त्र में शुक्रदेव को सुख, धन, वैभव और भोगविलास आदि का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र जब भी राशि परिवर्तन या फिर चाल में बदलाव करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। 11 सितंबर 2026 को शुक्रदेव स्वाति नक्षत्र में परिवर्तन करेंगे जो इस नक्षत्र में 24 अक्तूबर तक रहेंगे। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते है नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


वृषभ राशि
शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होता है। आपको अपनी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। अटके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। आर्थिक स्थित में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन और आय में इजाफा होगा। 
विज्ञापन


मिथुन राशि
शुक्र का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। आपके अटक हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नई योजना का अच्छा फल आपको मिल सकता है। जो लोग विदेश से संबंधित कोई कामकाज कर रहे हैं उनको अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तुला राशि
राहु के नक्षत्र में शुक्र का गोचर तुला राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको धन प्राप्ति के योग हैं और पुराने निवेश के लिए लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। फैशन और लग्जरी चीजों में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार में जिन लोगों का धन फंसा हुआ है उनको नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। कामकाज में आप एक नई तरह तरह की शुरुआत कर सकते हैं। 
 
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा और लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। लंबे समय में अटके हुए काम पूरे होंगे। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। व्यापार में कोई अच्छी डील हो सकती है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

सूर्य-केतु युति 2026: 17 सितंबर तक इन राशि वालों का समय रहेगा गोल्डन, करियर-धन में मिलेगा बड़ा लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed