फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुधादित्य राजयोग 2026: सूर्य और बुध बनाएंगे खास युति, 10 दिनों तक इन 4 राशि के लिए रहेंगे आर्थिक उन्नति के योग

Tue, 08 Sep 2026 03:23 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 08 Sep 2026 03:23 PM IST
सार

सितंबर 2026 में सूर्य और बुध की ऐसी ही युति बनने जा रही है, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। माना जा रहा है कि इस योग का विशेष प्रभाव कुछ राशि के जातकों के करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं उन 4 राशियों के बारे में जिनके लिए यह समय शुभ रहने वाला है।

विज्ञापन
budhaditya rajyog 17 september 2026 four zodiac signs will get financial growth surya budh yuti
Budhaditya Rajyog 2026 - फोटो : AI

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनकी युति को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। जब दो ग्रह एक ही राशि में एक साथ आते हैं, तो उनके संयोग से बनने वाले योग का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर पड़ने की मान्यता है। सितंबर 2026 में सूर्य और बुध की ऐसी ही युति बनने जा रही है, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। माना जा रहा है कि इस योग का विशेष प्रभाव कुछ राशि के जातकों के करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिल सकता है।



कन्या राशि में बनेगा बुधादित्य राजयोग
पंचांग के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 53 मिनट पर सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध पहले से मौजूद रहेंगे। ऐसे में सूर्य और बुध की युति से कन्या राशि में बुधादित्य राजयोग बनेगा। यह योग 26 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा, क्योंकि इसके बाद बुध कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

कहा जाता है कि इस योग के प्रभाव से व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता, बातचीत करने का तरीका, तार्किक सोच और व्यावसायिक समझ मजबूत हो सकती है। इसका सकारात्मक असर नौकरी, व्यापार और आर्थिक योजनाओं से जुड़े मामलों में देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए उन 4 राशियों के बारे में जानते हैं, जिनके लिए यह समय शुभ रहने वाला है।

budhaditya rajyog 17 september 2026 four zodiac signs will get financial growth surya budh yuti
कन्या राशि - फोटो : amarujala

कन्या राशि

  • कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रह संयोग करियर के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ आपकी मेहनत और कार्यकुशलता को पहचान मिल सकती है।
  • लंबे समय से रुके काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं।
  • व्यापारियों को नए संपर्क और कारोबारी अवसर मिल सकते हैं।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ आय के अतिरिक्त साधन तलाशने में सफलता मिलने की संभावना है।
     
budhaditya rajyog 17 september 2026 four zodiac signs will get financial growth surya budh yuti
सिंह राशि - फोटो : amarujala

सिंह राशि

  • सिंह राशि के जातकों के आत्मविश्वास और कार्यक्षेत्र में प्रभाव में वृद्धि हो सकती है।
  • वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।
  • नौकरी में पद या जिम्मेदारी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
  • व्यापार करने वालों के लिए नई रणनीति तैयार करने और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का समय रह सकता है।
     
विज्ञापन
विज्ञापन
budhaditya rajyog 17 september 2026 four zodiac signs will get financial growth surya budh yuti
वृश्चिक राशि - फोटो : amarujala

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधादित्य योग करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खोल सकता है।
  • वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलने से महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं और मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है।
  • आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत हैं।
  • पुराने निवेश, रुका हुआ भुगतान या आय के अतिरिक्त स्रोत से लाभ मिल सकता है।
  • हालांकि बड़े आर्थिक फैसले लेते समय सावधानी बरतना उचित रहेगा।
     
विज्ञापन
budhaditya rajyog 17 september 2026 four zodiac signs will get financial growth surya budh yuti
कुंभ राशि - फोटो : amarujala

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक दृष्टि से सकारात्मक रह सकता है।
  • नौकरी में तरक्की या आय बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
  • कारोबारियों को नए सौदे और व्यावसायिक संपर्क भविष्य में लाभ दे सकते हैं।
  • इस दौरान धन से जुड़े निर्णय जल्दबाजी में लेने के बजाय सोच-समझकर योजना बनाकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।
  • व्यावहारिक सोच और सही रणनीति आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद कर सकती है।


अंक ज्योतिष: मूलांक के अनुसार जानें अपना शुभ दिन, किस अंक वालों के लिए कौन सा दिन है लकी?
धैर्यवान राशियां: मुश्किल वक्त का भी डटकर सामना करती हैं ये 3 राशियां, सहनशीलता और धैर्य है इनकी ताकत
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed