Aaj Ka Rashifal 25 December: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर आज के राशिफल में ज्यादातर राशियों को उनके भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आज बुधवार, 25 दिसंबर को दशमी तिथि है। आज के दिन सूर्य धनु राशि में जबकि चंद्रमा तुला राशि में गोचर है। इसके अलावा चित्रा नक्षत्र और अतिगंदा योग का संयोग है। वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन खास रहेगा। मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। कर्क राशि के जातक आज के दिन कुछ खरीदारी कर सकते हैं, वहीं तुला राशि वालों को आज के दिन सावधान रहना होगा। बाकी राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।
आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित 25 दिसंबर का राशिफल...
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको कोई शारीरिक समस्या होने की संभावना है। आप अपने व्यवसाय के किसी नुकसान को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप कोई लोन आदि भी ले सकते हैं। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान आपके भविष्य को लेकर कोई अच्छा प्लान ले सकते हैं। आपको अपने कामों को किसी दूसरे पर टालने से बचना होगा।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, क्योंकि किसी सदस्य के रिटायरमेंट जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने भाइयों से प्रॉपर्टी को लेकर कुछ अनबन होने की संभावना है। आपको बड़े सदस्यों की बातों को मानना बेहतर रहेगा। किसी काम में यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें आपको नुकसान अवश्य होगा। कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपको परेशान करेगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका बिजनेस में आप कुछ नई योजनाओं को भी शामिल कर सकते हैं। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग करेंगे। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, लेकिन आपको उससे पीछे नहीं हटाना है। आपके परिवार में किसी सदस्य के मनमाने व्यवहार के कारण थोड़ी समस्या रहेगी। आप अपने रुके हुए कामों को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)
आज का दिन आपके मान-सम्मान को बढ़ाने वाला रहेगा। किसी काम को लेकर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको अपनी आंखों और कान को खुले रखें, नहीं तो विरोधी आपका नुकसान करवाने की पूरी कोशिश करेंगे और आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। पिताजी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आएंगे। आपको अपने भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा।