फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2025 के पहले सप्ताह में इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, हर क्षेत्र में मिल सकती है तरक्की

Tue, 24 Dec 2024 12:05 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 24 Dec 2024 12:05 PM IST
सार

New Year 2025 Astrology: नए साल का पहला दिन आपके जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है। 2025 की शुरुआत नए अवसर और उम्मीदें लेकर आएगी। ग्रहों का अद्भुत संयोग 4 राशियों के लिए अनोखा वरदान भी साबित होगा।  ये सब मिलकर कुछ राशियों के लिए जीवन के हर पहलू में सफलता के द्वार खोल सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी राशियां हैं भाग्यशाली। 

विज्ञापन
New Year 2025 Astrology Prediction January First Week Lucky Zodiac Signs in Hindi
Budh Gochar - फोटो : amar ujala

First Week January 2025 Astrology:बुध ग्रह नए साल 2025 की शुरुआत में धनु राशि में प्रवेश करेंगे । 4 जनवरी को बुध धनु राशि में बृहस्पति के पास पहुंचेंगे। धनु राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग उत्पन्न होता है। इसी वजह से 2025 के पहले महीने में दोनों शुभ ग्रह एक साथ आकर कई राशियों को मालामाल करेंगे। 



इस राशि के जातकों को साल की शुरुआत में अपने करियर में बड़ी सफलता और तरक्की मिलेगी। बुध की मजबूत स्थिति व्यापारी वर्ग के लोगों को भी प्रगति करा सकती है। इसके अलावा, बुध के इस गोचर वाला व्यक्ति अधिक ज्ञान प्राप्त करने और उससे लाभ उठाने में सफल हो सकता है। बुध का यह गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए प्रगति और सफलता लाएगा। आइए जानते हैं नए साल के पहले सप्ताह में बुध के गोचर से किन राशियों को फायदा होगा और कौन सी राशियां तरक्की करेंगी।
 
वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
 

Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?

Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष

New Year 2025 Astrology Prediction January First Week Lucky Zodiac Signs in Hindi
new year 2025 astrology predictions - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के नवें भाव में बुध ग्रह का गोचर होने जा रहा है। मेष राशि के जातक इस दौरान अपने पिता की मदद से बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। इस अवधि में आप अपने प्रयासों में तेजी लाएंगे, जिससे आपको अपने करियर में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। इसके अलावा व्यापारी वर्ग के लोगों को भी अपनी मेहनत का फल मिलेगा। इस अवधि में आपको अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है। इस समय आप काफी धार्मिक नजर आएंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि अधिक रहेगी।

New Year 2025 Astrology Prediction January First Week Lucky Zodiac Signs in Hindi
new year 2025 astrology predictions - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
बुध का गोचर मिथुन राशि के जातकों के सप्तम भाव में होने जा रहा है। बुध देव मिथुन राशि के स्वामी है जो आपको विशेष फल प्रदान करेंगे। परिवार और पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। यात्रा का योग है जो आपको अच्छा मुनाफा दिला सकता है। करियर के बारे में  बात करें तो आपके अपने वरिष्ठजनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में मिथुन राशि के जातकों को लाभ के साथ वरीशठों का सहयोग भी मिलेगा। व्यापारियों को साझेदारी में जो भी समस्याएं आ रही थी उन सभी का हल मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2025 Astrology Prediction January First Week Lucky Zodiac Signs in Hindi
new year 2025 astrology predictions - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के पंचम भाव में बुध का गोचर हो रहा है। ऐसे में सिंह राशि के जातकों को अपने करियर में संतुष्टि प्राप्त होगी। इस दौरान आपको नौकरी के नए अवसर भी मिल सकते हैं। इस अवधि में आपके द्वारा अब तक किए गए सभी निवेशों से आपको लाभ होगा। आपके पास अपने पिछले निवेश पर लाभ कमाने का अच्छा मौका है। जीवनसाथी के साथ भी आपके रिश्ते काफी बेहतर रहेंगे। इस दौरान आप दोनों परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आप काफी स्वस्थ रह सकते हैं।

विज्ञापन
New Year 2025 Astrology Prediction January First Week Lucky Zodiac Signs in Hindi
new year 2025 astrology predictions - फोटो : amar ujala

धनु राशि
बुध धनु राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में धनु राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस अवधि में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो इस अवधि में आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी। इस दौरान व्यवसायियों को अपने साझेदारों और परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग प्राप्त होता है। जब आप व्यक्तिगत स्तर पर बात करेंगे तो आपके रिश्ते में पहले से ज्यादा सुधार आएगा। आपके पार्टनर भी आपका समर्थन करेंगे। बुध इस समय आपकी सोच को भी सक्रिय करता है। आप बेहतर निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। 
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed