{"_id":"6743e9778c71e6d5a0090219","slug":"robber-bride-of-orissa-defrauded-young-man-of-lakhs-of-rupees-victim-bride-absconded-with-cash-and-jewellery-complained-in-police-station-sagar-news-c-1-1-noi1338-2351418-2024-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: उड़ीसा की लुटेरी दुल्हन ने लगाया युवक को लाखों का चूना, नगदी व जेवरात लेकर हुई फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: उड़ीसा की लुटेरी दुल्हन ने लगाया युवक को लाखों का चूना, नगदी व जेवरात लेकर हुई फरार
सागर जिले का रहने वाला एक युवक लुटेरी दुल्हन का शिकार बना है। बीते दिनों विवाह का नाटक कर युवक के घर आई यह दुल्हन उसके गहने जेवर तथा नकदी लेकर रफूचक्कर हो गई। मामला सागर जिले के नरयावली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम ईश्वरवारा का है। यहां का रहने वाला कमलेश बंल्द भैया लाल अहिरवार जिसकी शादी नहीं हो रही थी, उसको गांव के ही बृजलाल अहिरवार ने कहा कि मैं तुम्हारी शादी करवा दूंगा, तुम मुझे 100000 दे दो। जिस पर भैयालाल ने उसको रुपए दे दिए। तब बृजलाल अहिरवार भैया लाल को भोपाल ले गया, जहां से सोनपुर उड़ीसा की युवती जिसका नाम प्रमिला खुरा बताया जा रहा है, भोपाल से गांव ईशुरवारा आई और 21 नवंबर को सागर जाकर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।
जिसका गवाह बृजलाल लाल अहिरवार बना। शाम को वह सभी गांव वापस आ गए। रात्रि लगभग 12:00 बजे दुल्हन कमलेश अहिरवार को सोता हुआ छोड़ रात्रि में भाग गई, जिसकी जानकारी सुबह कमलेश को मिली। पीड़ित ने बताया कि मैंने शादी करने के नाम पर बृजलाल को एक लाख रुपए पहले दिए और लड़की को पायल, मंगलसूत्र, करधनी लगभग 35000 रुपए के जेवरात पहनाए थे। रात्रि में वह घर से भागते समय कमरे में रखे 35 हजार रुपए भी ले गई, जो गांव के समाज के लोगों पंगत करने के लिए रखे हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।