फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पुलिस की सुरक्षा को धता बताते हुए दूसरे दिन भी जगदीश कॉलोनी से बाइक सवारों ने छात्रा से मोबाइल छीना

पुलिस की सुरक्षा को धता बताते हुए दूसरे दिन भी जगदीश कॉलोनी से बाइक सवारों ने छात्रा से मोबाइल छीना

Thu, 30 May 2019 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की सुरक्षा को धता बताते हुए दूसरे दिन भी जगदीश कॉलोनी से बाइक सवारों ने छात्रा से मोबाइल छीना
रोहतक। जगदीश कॉलोनी में चोरी का विरोध करने पर आइस फैक्ट्री मालिक पर केमिकल डाल आग लगाकर उसे जलाने के प्रयास की घटना के बाद भले ही पुलिस कॉलोनी की सुरक्षा बढ़ाने का दावा कर रही हो पर एक बार फिर बुधवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों ने पार्क के पास से पैदल ही बात करते हुए घर जा रही छात्रा से मोबाइल छीन लिया। शोर शराबा होने पर घनीपुरा के दिल्ली में इनकम टैक्स विभाग के फील्ड इंस्पेक्टर ने छात्रा के साथ मिलकर करीब 500 मीटर तक बाइक से पीछाकर एक स्नेचर को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आर्य नगर थाने के एसआई ने इंस्पेक्टर को सम्मानित करने की बात कही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीए की छात्रा जगदीश कॉलोनी के पार्क के पास से मोबाइल पर अपने परिजनों से बात करते हुए घर जा रही थी। इसी बीच बाइक से दो युवक वहां पहुंचे और छात्रा से मोबाइल छीन लिया। छात्रा ने शोर मचा दिया। इसी बीच घनीपुरा निवासी दिल्ली में इनकम टैक्स में फील्ड इंस्पेक्टर के पद पर तैनात अनुज बाइक से वहां से गुजर रहा था। शोर सुनकर वह पीड़ित छात्रा को अपनी बाइक पर बैठाकर बदमाशों का पीछा करने लगा। 500 मीटर दूर इंस्पेक्टर और छात्रा ने झज्जर रोड पुल के पास से बाइक सवार एक स्नेचर को दबोच लिया जबकि दूसरा चकमा देकर फरार हो गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में ले लिया। जगदीश कॉलोनी में एक दिन पहले हुई घटना के बाद एसपी ने कॉलोनी में सुरक्षा की दृष्टि से 24 घंटे पीसीआर तैनात करने का दावा किया था।
विज्ञापन

आरोपी के फैक्ट्री मालिक को जलाकर मारने के प्रयास के मामले में भी लिप्त होने की आशंका को लेकर लोगों ने आर्य नगर थाने पर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। आरोपी ने स्नेचिंग की वारदात पुलिस की पूछताछ में स्वीकार कर ली है। आर्य नगर थाने के एसआई जयभगवान का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्नेचर को पकड़ने वाले इंस्पेक्टर को भी सम्मानित करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यदि पकड़ने की कोशिश की तो चाकू मार दूंगा
अनुज ने बताया कि जिस समय वह आरोपियों का पीछा कर रहा था, उस समय बाइक के पीछे बैठे एक आरोपी ने चाकू दिखाया। कहा कि यदि पकड़ने की कोशिश की तो जान से मार दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed