{"_id":"59d3dd924f1c1bdb538b58a3","slug":"111507057042-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच से अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरपंच से अभद्रता
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सरपंच से अभद्रता मामले में गिरफ्तारी की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित गांव जौनवास की सरपंच से अभद्रता के मामले में हरियाणा प्रदेश चमार महासभा के पदाधिकारियों के साथ महिला सरपंच ने डीएसपी से मुलाकात की और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। महासभा के अध्यक्ष रतनलाल दिसोदिया, जेपी भगत, बहादुर सिंह सहित अन्य ने बताया कि जौनावास पंचायत की तरफ से शिव मंदिर परिसर में पार्क का कार्य कराया जा रहा था। 14 सितंबर को जौनावास सरपंच चंचल देवी कार्य का अवलोकन करने गई थीं। सरपंच का आरोप है कि गांव निवासी एवं दिल्ली पुलिस में कार्यरत एक जवान ने उसके साथ अभद्रता की। अभद्रता के साथ जातिसूचक शब्द कहते हुए परिवार को मारने की भी धमकी दी। सरपंच ने मामले की शिकायत धारूहेड़ा थाना में दी थी। 23 सितंबर को मामला दर्ज कर लिया। सरपंच का आरोप है कि आरोपी समझौता करने के लिए धमकी दे रहा है। समाज के लोगों ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।