फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल टूर्नामेंट: लखीमपुर खीरी में तराई स्पोर्टिंग क्लब सिंगाही ने बरेली हॉस्टल को हराया, 4-2 से दर्ज की जीत

लखीमपुर खीरी के सिंगाही कस्बे में 103वें महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में तराई स्पोर्टिंग क्लब सिंगाही ने बरेली हॉस्टल को टाई ब्रेकर में 4-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मुकाबले में सद्भावना क्लब गोरखपुर ने भेड़ौरा स्पोर्टिंग क्लब को 3-0 से शिकस्त देकर एकतरफा जीत दर्ज की। मीडिया प्रभारी उदयभान ने बताया कि मैच में सेंटर रेफरी की भूमिका एमडी खान ने निभाई, जबकि सहायक रेफरी नवनीत और अजय कुमार रहे। कमेंट्री अध्यापक दिलशाद ने की। टूर्नामेंट के महामंत्री शिखर तिवारी कृष्ण ने बताया कि शनिवार को चार टीमों के बीच दो पालियों में दो मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें