{"_id":"6adfb32a093ea441ac09c83f","slug":"awareness-programs-will-be-held-in-five-schools-rudrapur-news-c-235-1-rdp1011-150733-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पांच स्कूलों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पांच स्कूलों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम
Tue, 27 Oct 2026 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जसपुर के पांच स्कूलों में 27 से 31 अक्तूबर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की ओर से इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा, उनके अधिकारों और कानूनी सहायता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
पीएलपी वीर सिंह गौतम ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 27 अक्तूबर को सुबह नौ बजे मारिया स्कूल जसपुर से होगी। कार्यक्रमों में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) जसपुर जहां आरा अंसारी बच्चों को जागरूक करेंगी। पीएलवी पूजा, लता, विमल कुमार, संगीता, दीपक कुमार, सोनू कुमार, गंगारानी, वीर सिंह गौतम और आकाश कार्यक्रमों में सहयोग करेंगे। संवाद