फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Outstanding performance by Subedar Major Trilok of Kundeshwari in the Adi Kailash Marathon

Udham Singh Nagar News: आदि कैलाश मैराथन में कुंडेश्वरी के सूबेदार मेजर त्रिलोक का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Tue, 27 Oct 2026 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 27 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Outstanding performance by Subedar Major Trilok of Kundeshwari in the Adi Kailash Marathon
काशीपुर। पर्यटन विभाग की ओर से चीन सीमा पर पिथौरागढ़ के गुंजी में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित आदि कैलाश मैराथन में कुंडेश्वरी के सूबेदार मेजर त्रिलोक सिंह नेगी (सेनि) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने मैराथन में चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

24 से 26 अक्तूबर के बीच आयोजित इस मैराथन में देशभर से करीब 1500 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय धावकों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस स्पर्धा में ऊधमसिंह नगर से कुंडेश्वरी निवासी पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर त्रिलोक सिंह नेगी (सेनि) के नेतृत्व में नौसैनिक गिरधर सिंह चौहान, प्रेम सिंह बेवफा, बीएस राठौर, अजय अग्रवाल, ओम बिष्ट, अतुल बंगा, अशोक चावला सहित 19 धावकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

गुंजी गांव की समुद्रतल से ऊंचाई लगभग 3,200 मीटर है। यहां 70 वर्षीय सूबेदार मेजर त्रिलोक सिंह नेगी (सेनि) इस आयोजन में सबसे उम्रदराज धावक रहे। उन्होंने 42 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 30 मिनट में पूरी कर चौथा स्थान प्राप्त किया जिसे अंतरराष्ट्रीय साहसिक खेलों में उत्तम प्रदर्शन माना जा रहा है। उनके प्रदर्शन पर आयोजन समिति और खिलाड़ियों ने गर्मजोशी से उनका उत्साहवर्धन किया। ऊधमसिंह नगर के सभी खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed