{"_id":"6ac609fd420e8a08c60b732d","slug":"video-three-women-were-molested-molested-and-manhandled-in-pantnagar-kishan-mela-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: तीन युवतियों से अभद्रता, छेड़छाड़ और हाथापाई, चार युवकों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: तीन युवतियों से अभद्रता, छेड़छाड़ और हाथापाई, चार युवकों पर प्राथमिकी
पंतनगर विवि परिसर में चल रहे किसान मेले में कार हटाने को लेकर तीन युवतियों और कार सवार चार युवकों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने युवतियों से छेड़छाड़ भी की। युवतियों की शिकायत पर थाना पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर निवासी युवतियों का किसान मेले में स्टॉल लगा था। रविवार रात करीब आठ बजे युवतियां कार से अपने स्टॉल पर सामान लेने पहुंची थीं। मेले में भीड़ अधिक होने के कारण उन्होंने कार रास्ते में खड़ी की और सामान लोड करने लगीं। इसी दौरान पीछे से एक कार में सवार चार युवक पहुंचे और हॉर्न बजाकर कार हटाने को कहा। युवतियों ने पहले स्टॉल से सामान रखने और उसके बाद कार हटाने की बात कही। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि युवक नशे में थे और उन्होंने युवतियों से छेड़छाड़ भी की। शोरशराबे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी डॉ. पीवी सिंह व उनकी टीम को भी युवतियों ने खूब खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद युवतियों ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर सौंपकर युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। आरोप है कि पुलिस की हीलाहवाली के चलते हंगामा देर रात 12 बजे तक चलता रहा और अंततः पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करनी पड़ी।
बताया जा रहा है कि युवतियों में एक अधिवक्ता और एक विहिप नेता की बेटी और एक नाबालिग बताई जा रही है जबकि युवकों में दो पंतनगर, एक शांतिपुरी और एक रुद्रपुर का बताया जा रहा है। इधर, किसान मेले में पहुंचने के सभी मार्गों पर सुरक्षा विभाग की ओर से बैरिकेडिंग कर गार्डों को तैनात किया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इसके बावजूद मेले के अंदर दोनों वाहन कैसे पहुंच गए। प्रभारी सीओ विभव सैनी ने बताया कि रुद्रपुर के आवास विकास निवासी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कार सवार चार अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच एसआई दिनेश रावत को सौंपी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।