{"_id":"6b0284becf0788a80006b683","slug":"young-man-falls-prey-to-tiger-marks-of-the-animal-s-teeth-and-claws-found-on-the-victim-s-neck-and-face-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा में बाघ का हमला: युवक को बनाया निवाला, क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा में बाघ का हमला: युवक को बनाया निवाला, क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में दहशत
Sun, 22 Nov 2026 11:29 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:29 AM IST
सार
खटीमा के सुरई रेंज के जंगल में बाघ के हमले में एक युवक की मौत हो गई। शनिवार सुबह रमखोला के पास युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
खटीमा में घटनास्थल का निरीक्षण करते वन कर्मी।
- फोटो : स्त्रोत- जागरूक पाठक
विस्तार
खटीमा के ग्राम सरपुड़ा में रमखोला के पास सुरई रेंज के जंगल में बाघ ने एक युवक को अपना शिकार बना लिया। शनिवार सुबह युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। वन विभाग और सत्रहमील चौकी पुलिस की टीम ने मौका मुआयना कर शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
सुरई रेंज के जंगल में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सुरई रेंज की पांचवीं बीट, कक्षा 47 बी में मिले मृतक की गर्दन और चेहरे पर नाूखनों व दांत के गहरे घाव मिले। मृतक के सीने, पेट व जांघ के मांस को बाघ ने खाया था। घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में एक काले रंग का लोवर , 65 रुपये मूल्य के नेपाली नोट और तंबाकू का पैकेट मिला। स्थानीय लोगों व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 36 वर्ष प्रतीत हो रही है। खटीमा उप वन प्रभाग की एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया कि घटनास्थल के पास बाघ के पगचिन्ह भी मिले हैं। बाघ के बाल और लार के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना कि शुक्रवार रात्रि होने की आशंका है।
विज्ञापन
