{"_id":"6af8325690cbe3e9d8085ee2","slug":"video-sikh-communitys-anger-over-sonia-gandhis-book-in-kashipur-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सोनिया गांधी की किताब पर सिख समाज का रोष, चैती चौराहे पर प्रतियां जलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सोनिया गांधी की किताब पर सिख समाज का रोष, चैती चौराहे पर प्रतियां जलाईं
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' के विमोचन के बाद 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े बयानों और तथ्यों को लेकर सिख समुदाय में गहरा रोष देखा जा रहा है। रोषित सिख समाज के लोगों ने यहां चैती चौराहा के समीप सोनिया गांधी की इस पुस्तक की प्रतियां जलाईं और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक ने कहा कि इस किताब में 1984 के नरसंहार और सिख समुदाय के दर्द को सही ढंग से पेश नहीं किया गया है और यह इतिहास को बदलने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि चालीस साल बाद इस किताब के जरिए सिखों के ज़ख्मों को कुरेदने का कार्य किया गया और हजारों सिखों की मौत को अपनी किताब के माध्यम से गलत ढंग से जस्टिफाई करने का कार्य किया गया।भाजपा प्रवक्ता चंडोक ने कहा कि यह किताब जर्नी ऑफ लव नहीं, बल्कि जर्नी ऑफ लाईफ है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। कार्यक्रम में सुखविंदर सिंह, सतनाम सिंह, सतविंदर सिंह, परमजीत सिंह, संदीप सिंह, ओमकार सिंह, सुभाष सिंह, राहुल सिंह, रमनजीत सिंह, उपकार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।